पालमपुर के फ़िल्म निर्देशक रवीश मृगेंद्रा की लघु फ़िल्म मोबाइल स्कूल को हिम फ़िल्मोत्सव धर्मशाला में मिला स्पेशल ज्युरी अवार्ड

 पालमपुर के फ़िल्म निर्देशक रवीश मृगेंद्रा की लघु फ़िल्म मोबाइल स्कूल को हिम फ़िल्मोत्सव धर्मशाला में मिला स्पेशल ज्युरी अवार्ड 


कोरोना के समय में शिक्षको व विद्यार्थियो को आई समस्याओं को मर्म स्पर्शी तरीके से उजागर करती हुई लघु फ़िल्म मोबाइल स्कूल को हिम सिने सोसाइटी एक सोच द्वारा आयोजित हिम फ़िल्मोत्सव, धर्मशाला मे स्पेशल ज्युरी सम्मान से नवाजा गया है । विख्यात फ़िल्म मेकर राजेन्द्र राजन द्वारा यह पुरस्कार अपने पुत्र अभिषेक की स्मृति में रखा गया है जिसमे सर्वश्रेष्ठ ज्युरी फ़िल्म को ग्यारह हजार की प्रोत्साहन धनराशि भी दी जायेगी । मोबाइल स्कूल फ़िल्म की कहानी व निर्देशन रवीश मृगेंद्रा की है । फ़िल्म में सूरज शर्मा शास्त्री, रिया कपूर, रिशव कपूर आदि पालमपुर के स्थानीय निवासियो ने भी अहम भूमिका निभाई है । फ़िल्म की एडिटिन्ग त्रिगर्त स्टूडियो के विकास राणा द्वारा की गई है । हिम सिने सोसाइटी एक सोच, शिमला द्वारा आयोजित इस फ़िल्म फ़ेस्टिवल के उद्घघाटन समारोह के मुख्य अतिथि केरल स्टोरी के निर्देशक सुदिप्तो सेन रहे एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व वर्तमान मे धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, विशिष्ट अतिथि बोलीवुड के विख्यात कलाकार मनोज जोशी रहे । निर्वासित तिबतन सरकार के प्रधानमंत्री सिक्योन्ग पेन्पा सेरिन्ग , फ़िल्म समीक्षक अरुण अरोडा़, प्रशान्त रंजन व शिक्षाविद डा प्रदीप कुमार आदि गणमान्य भी फ़िल्मोत्सव में उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में