जयसिंहपुर की 13 पंचायतों को 34 करोड़ से मिलेगा पेयजल : यादविंदर गोमा

 जयसिंहपुर की 13 पंचायतों को 34 करोड़ से मिलेगा पेयजल : यादविंदर गोमा

 अंद्रेटा में सरकार आपके द्वार के तहत सुनीं जनसमस्यायें


45 लाख का वन विश्राम गृह लोगों को समर्पित

पालमपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पलम इलाके की 13 पंचायतों के लिए 34 करोड रुपए की लागत पेयजल योजना निर्मित की जा जा रही है।

       यह जानकारी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ग्राम पंचायत अंद्रेटा में 45 लाख रुपए से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह के लोकार्पण के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि अगले वर्ष के अंत इस योजना के पूर्ण होने पर सलियाणा पंचायत से अगोजर और टिक्कर खोला तक कि 13 पंचायतों के हजारों लोगों को घर द्वार तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। 

   उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार मुख्य ध्येय सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में बैठे अंतिम और जरूरतमन्द व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर आज जयसिंहपुर हलके के अंद्रेटा गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है ताकि लोगों की समस्याओं को समझने और जानने के बाद उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में जनकल्याण और जनहित के कार्यों को अपने सामर्थ्य से अधिक क्षमता से पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जनमानस के लिये मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।

    गोमा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व्यख्यान करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिये कई कल्याणकारी योजना चलाई गई हैं।

     उन्होंने अंद्रेटा वासियों को विश्राम गृह की बधाई देते हुए कहा कि सलियाणा में भी 3 करोड़ की लागत से नया विश्राम गृह बनाया जा रहा है ताकि इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पीएचसी पंचरुखी के भवन के कार्य के लिये 70 लाख रुपये जारी किये गये हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि नया भवन बनने के उपरांत पीएचसी का दर्जा बढ़ाया जाएगा।

     उन्होंने कहा कि बाड़ू नण्डली सड़क की टारिंग का कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उप-तहसील पंचरुखी को भी मार्च से पहले तहसील के रूप में कार्य करना आरंभ कर देगी। उन्होंने अंद्रेटा मेला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण के लिये 5 लाख और महिला मंडल भवन छत्र के वार्ड 1 और 2 तथा महिला मंडल चकवन को भवन बनाने के लिये पहली किश्त के रूप में अढाई अढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की सभी मांगों को चरण व तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंद्रेटा की प्रधान पूजा देवी, बीडीसी सदस्य रजनी देवी, ओ पी धीमान, जीसी पठानिया, राकेश पटियाल, दिनेश सरीन, पूर्व डीएफओ आरसी गोमा, नितिन पाटिल वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा, ओम प्रकाश चन्देल, बीडीओ सिकंदर कुमार और के एस राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गवाने लोगों उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग