जलक्रीड़ा के प्रति जागरूकता को आयोजित हुई प्रतियोगिता

 जलक्रीड़ा के प्रति जागरूकता को आयोजित हुई प्रतियोगिता


  धर्मशाला वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालीय वाटर स्पोर्ट्स केनोइंग और कायकिंग प्रतियोगिता अटल बिहारी वाजपेई क्षेत्रीय प्रशिक्षण क्रीडा केन्द्र पोंग डैम में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल क्रीड़ा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का प्रारंभ में राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ सचिन कुमार ने मुख्यातिथि, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निरीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार तथा अन्य गणमान्यों, टीम इनचार्ज तथा समस्त प्रतिभागियों का अभिनन्दन व स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. नीरु ठाकुर ने छात्रों को इस जल क्रीड़ा तथा अन्य खेलों के महत्व और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कैनोइंग और कायकिंग की बुनियादी तकनीकें, सुरक्षा उपाय और जल पर चलने के तरीके साझा किए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कौशल विकास के इस अद्वितीय अनुभव का लाभ उठाया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में तथा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया। इसमें भिन्न भिन्न महाविद्यालयों से लगभग 18 दलों ने भाग लिया। इसमें महाविद्यालय के लेफ्टिनेंट डॉ. शशि, प्रोफेसर मनजीत, प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. सुखदेव, प्रोफेसर राहुल कौंडल, प्रोफेसर गुलशन वर्मा, प्रोफेसर रमन कायथ, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर दीप शर्मा, प्रोफेसर रजत राणा, प्रोफेसर विपन कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार के साथ अन्य महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों के कॉन्टिजेंट इंचार्ज आदि स्टाफ मौजूद रहा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग