एन.के.एस.डी स्कूल, सिद्धपुर में हुआ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

 एन.के.एस.डी स्कूल, सिद्धपुर में हुआ दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 


पंडितअमर नाथ शर्मा एस.डी स्कूल बैजनाथ ने जीती ओवर ऑल और सर्वश्रेष्ठ बालिका टीम रनिंग ट्राफी

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म शिक्षा समिति, बैजनाथ द्वारा संचालित और प्रबंधित स्कूलों के दो दिवसीय खेल समारोह का समापन नंद कुमार सनातन धर्म पब्लिक स्कूल  सिद्धपुर में धूमधाम से हुआ। 

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष और जी.जी.डी.एस.डी कॉलेज राजपुर के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन कर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. विवेक ने जी.जी.डी.एस.डी शिक्षा समिति की ओर से इस खेल आयोजन के लिए 40,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता प्रधानाचार्य नंद कुमार शर्मा की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ बालिका टीम के लिए 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक रनिंग ट्राफी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक, मानसिक विकास बल्कि चरित्र निमार्ण में भी सहायक होती हैं।

विद्यालय की इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी

श्री चमेल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने इस खेल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी और स्कूल के लिए 11,000 रुपए की राशि प्रदान की। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने अनुशासित जीवन जीने और को लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत और एकाग्रता बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए इसके लाभ विद्यार्थियों से सांझा किए। 

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. एस.सी. शर्मा ने 11,000 , और श्री करुण शर्मा ने स्कूल के लिए 5,100 रुपये का योगदान दिया। इस आयोजन में डॉ. एस.सी. शर्मा (महासचिव), श्री के.के. शर्मा (वित्त सचिव), श्री एम.एल. शर्मा, श्री गायत्री भारद्वाज, श्री अश्विनी शर्मा, श्री विनीत शर्मा, श्री राघव शर्मा, समिति के सदस्य, श्रीमती संगीता शर्मा (समन्वयक, जीजीडीएसडी शिक्षा समिति, बैजनाथ), और श्री करुण शर्मा (उप प्रधान, ग्राम पंचायत सिधपुर) भी शामिल हुए।

तीन स्कूलों के 150 छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगियों में  हिस्सा लेते हुए अपने भागीदारी दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ बालिका टीम की स्वर्गीय प्रधानाचार्य एन.के. शर्मा रनिंग ट्राफी और ओवरऑल विजेता ट्रॉफी पंडित अमर नाथ शर्मा एस.डी स्कूल, बैजनाथ ने जीती। मुख्यातिथि  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री चमेल सिंह और डॉ. विवेक शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग