स्मृति मंधाना ने शतक ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रन बनाए और उन्होंने टीम इंडिया की जीत भी तय की। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।



मंधाना का ये शतक इसलिए खास है क्योंकि वो अब टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 7 शतक थे।

मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भी बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच 116 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर ही टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया। शुरुआत की बात करें तो 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा सस्ते में निपट गई थीं।

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मंधाना भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 शतक लगाए हैं. मंधाना का ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई. मंधाना ने शतक जड़ने के लिए काफी संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके ही निकले, मतलब उन्होंने दौड़कर काफी रन बटोरे। अर्धशतक पूरा होने के बाद मंधाना ने 6 चौके और लगाए और वो 121 गेंदों में शतक तक पहुंच गईं।

इसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ 104 गेंदों में 76 रन जोड़े। भाटिया के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पूरी तरह से मैच भारत के पक्ष में कर दिया। हरमनप्रीत ने सिर्फ 54 गेंदों में अर्धशतक लगाया और वो 59 रन पर नाबाद रहकर टीम को मैच जिताकर पवेलियन लौटीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल