संदेश

‌‌हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत

चित्र
दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत यह दु:खद हादसा जिला कांगड़ा के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आती पंचायत मूंढी के गांव मेले में रविवार को घटित हुआ। प्रकाश चंद उम्र 70 वर्ष अपने दो पोतों आरुष 8 वर्ष व तरु 6 वर्ष नयूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गए ।दादा खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे और उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े। नहाते-नहाते न जाने कब वह खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको बचाते-बचाते उनके दादा प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। जिस कारण इन तीनों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो सभी गांव वाले मौके पर पहुंचे और उनको ढूंढने लगे। इसी दौरान पुलिस चौकी थुरल की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ढूंढकर अपने कब्जे में ले लिया है।

सदवां पुलिस ने एक महिला का गुम हुआ हेंडबैग ढूंढ़ किया महिला के हवाले,महिला ने कहा थैंक्स

चित्र
सदवां पुलिस ने एक महिला का गुम हुआ हेंडबैग ढूंढ़ किया महिला के हवाले,महिला ने कहा थैंक्स  फतेहपुर वलजीत ठाकुर  आपको बट दें सदवां पुलिस ने एक महिला का गुम हुआ हेंडबैग ढूंढ महिला के हबाले किया है. जिस पर महिला ने सदवां पुलिस का थैंक्स किया है इस बारे रविवार सुबह करीब 8 पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार चंबा के भरमौर की एक महिला अपने पति बिक्रम सिंह के साथ सदवां क्षेत्र में आई हुई थी. जहाँ पर उसका हेंडबैग कहीं छूट गया था.जिसकी जानकारी घर पहुंचने उपरान्त उन्हें लगी.जिस पर उन्होने पुलिस चौकी सदवां में हेंडबैग गुम होने की शिकायत दी.जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए हेंडबैग को ढूंढ़ महिला के हबाले किया.बैग में करीब तीन लाख रु के गहने व अन्य सामान था.तों वहीं महिला ने भी पुलिस का आभार जताया है.

बिजली ठीक करते समय टकवाल के समीप विद्युत पोल से गिरा प्रशिक्षु युवक,आई गंभीर चोटे

चित्र
बिजली ठीक करते समय टकवाल के समीप विद्युत पोल से गिरा प्रशिक्षु युवक,आई गंभीर चोटे  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  आपको बता दें विद्युत विभाग उपमंडल फतेहपुर के सैक्शन होरी देवी के तहत पड़ते क्षेत्र टकवाल के समीप रविवार को बिजली ठीक करते दौरान एक प्रशिक्षु युवक विद्युत पोल से नीचे गिर गया जिस कारण उसे गंभीर चोटे आई हैं वहीं घटना की जानकारी दोपहर बाद करीब दो बजे देते हुए युवक के परिजनों ने बताया युवक निखिल मनकोटिया 25 वर्षीय पुत्र रणबीर सिंह निबासी गोलवां पिछले करीब 5 माह से विद्युत विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. जोकि रविवार को बिजली ठीक करते दौरान विद्युत पोल से नीचे गिर गया. जिसे जसूर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है. वहीं क्षेत्र के लोगों ने युवक के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

हरियाणा पुलिसकर्मी चिट्टा आरोपी का शिमला में ना बना रेट, सोलन पहुंचते ही पुलिस ने धरदबोचा

चित्र
हरियाणा पुलिसकर्मी चिट्टा आरोपी का शिमला में ना बना रेट, सोलन पहुंचते ही पुलिस ने धरदबोचा  वर्दी की आड़ में नशा का कारोबार कर रहा था। हिमाचल पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के साथ एक और आरोपी मोहित (21) को भी पकड़ा है। मोहित कैथल के कलायत का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से दोनों पांच दिन के पुलिस रिमांड पर थे। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का रहने वाला है। आरोपी पुलिसकर्मी काफी समय से चिट्टा तस्करी में शामिल है और यह हिमाचल में ज्यादातर शिमला जिला में ही चिट्टा सप्लाई करता था। जब भी वह चिट्टा की सप्लाई करता था तो वर्दी पहन लेता था, जिससे कि स्थानीय पुलिस भ्रमित होकर उसको न पकड़ पाए।  तो वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार चिट्टा बेचने के लिए हरियाणा से हिमाचल आता था। इस बार वह यह चिट्...

PM मोदी के सामने सीएम नीतीश ने फिर कहा - अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे, NDA में ही रहेंगे

चित्र
नई दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर राज्य में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने अंगिका भाषा में लोगों को नमन किया। कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज कार्तिक पूर्णिमा है। देव दीपावली है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। मैं सभी देशवासियों को और वनवासी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ दिन यहां के लोगों ने स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का अभियन चलाया। इस विशेष प्रयास के लिए मैं जमुई के लोगों का धन्यवाद करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के सामने आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया। पीएम मोदी ने इनके पास जाकर अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई नेता और मंत्री मौजूद हैं।  सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि हमलोग अब एनडीए में ही रहेंगे। बीच में कुछ कुछ लोग गलत कर दिय...

कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चित्र
अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं तथा योजनाओं की सफलता के लिए समर्पण भाव से करें काम:चंद्र कुमार ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें अधिकारी कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज्वाली : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में उपमंडल के सभी विभागीय अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ इसकी गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।  उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए ताकि उनका लाभ आम जनता को मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धन का समय पर सदुपयोग किया जा सके।  उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों में त...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ज़रोट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

चित्र
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ज़रोट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ l  इस समारोह में स्थानीय पाठशाला की एमसी की प्रधान सुशील  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। यह विशेष शिव हर स्थानीय पाठशाला में  8 नवंबर 2024 से लेकर 14 नवंबर 2024 तक लगेगा इसमें 55 स्वयंसेवी भाग लेंगे l इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य  प्रदीप ने बच्चों को जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया l मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों को जीवन में मेहनत करके सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्याम कुमार अरुण ने इस शिविर में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमारी पूर्व एसएमसी प्रधान सुरेश कुमार,विशंभर, संदीप, अजय  व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का डॉक्टर घर जाकर करेंगे उपचार : सीएम सुक्खू

चित्र
हमीरपुर : सीएम ने डोर स्टेप उपचार नाम की इस योजना की घोषणा हमीरपुर जिले के नादौन की पुतड़ियाल पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में की।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नए अस्पताल खोलने के बजाय 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का डॉक्टर घर पर उपचार करेंगे। इसके लिए हिमाचल सरकार योजना तैयार कर रही है। आगामी बजट में योजना के लिए प्रावधान तय होंगे, ताकि बुजुर्गों को घर पर ही निशुल्क उपचार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान पुतड़ियाल में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग लोगों ने की तो सीएम ने डोर स्टेप योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता के लिए कांग्रेस सरकार गारंटियों से बढ़कर योजनाएं ला रही है। प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी में हुई राजनीतिक हलचल का जिक्र करते सीएम ने कहा कि जनता के हितों के लिए उन्हें पार्टी में आंतरिक विरोध भी सहना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने 5 साल में कौड़ियों के भाव हिमाचल के हित बेचे हैं।  सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये लेने हैं। बीबीएमबी से 4,500 करोड़ लेने हैं। ...

शाहपुर-ज्वाली उपमण्डल में बेलचा माफियाओं द्वारा खूब किया जा रहा खनन

चित्र
शाहपुर-ज्वाली उपमण्डल में बेलचा माफियाओं द्वारा खूब किया जा रहा खनन। ट्रैक्टरों की नंबर प्लेटे ही गायब बिना ड्राइविंग लाइसेंस से ट्रैक्टरों को चला रहे हैं चालक नेताओं के डर से और चापलूसी की वजह से अवैध खनन करने वालो पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। ( शाहपुर ,ज्वाली,कोटला,टीम ) हिमाचल प्रदेश में एक तरफ तो सरकार ने अवैध खनन पर पाबंदी लगाने की पूरजोर कोशिश की है तो वहीं दूसरी तरफ बेलचा माफिया ट्रैक्टरों द्वारा खूब खनन किया जा रहा है। पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत कोटला, मिनि हरिद्वार ज्वाली, देहर खड्ड, मैरा खड्ड, पुलिस थाना शाहपुर के तहत गज खड्ड,खोली खड्ड खड्डों सहित कई खड्डो में हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियां बेलचा माफिया भरकर खड्डो का सीना छलनी करके अवैध खनन कर रहे  है। वंही जवाली-शाहपुर उपमंडल में ज्यादातर खनन माफियाओं ने सड़कों के किनारे या सरकारी भूमि पर अवैध खनन से रेत बजरी के बड़े-बड़े ढेर लगाकर डंप किये हुए है। देखने की बात यह है कि यह जो बेलचा माफिया ट्रैक्टरों से खनन कर रहे हैं । ज्यादातर ट्रैक्टरों के नंबर प्लेटे ही गायब हैं। तो वंही ट्रैक्टर चालक भी बिना ड्राइविंग ...

शारदा सिन्हा के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

चित्र
दिल्ली : मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। बता दें कि शारदा सिन्हा के गाये छठ गीत उत्तर भारत खासकर बिहार में काफी मशहूर हैं। 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली एम्स में अपनी आखिरी सांस ली है। इस बीच पीएम मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

दयावन्त शर्मा का भजन भक्ता दी लाज हुआ रिलीज

चित्र
दयावन्त शर्मा का भजन भक्ता दी लाज हुआ रिलीज ( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा ) जिला काँगड़ा के नगरोटा सुरियाँ के रहने वाले गायक दयावन्त शर्मा का भजन 'भक्ता दी लाज' रिलीज हो चुका है आपको बता दें गाने को गायक दयावन्त ने स्वयं लिखा व गाया है तथा म्यूजिक चिंतपूर्णी प्रोडक्शन ने दिया है। इस गाने को उन्होंने अपने बेटे साहिल शर्मा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल PANDIT SAHIL SHARMA OFFICIAL पर रिलीज किया है। आप भी PANDIT SAHIL SHARMA OFFICIAL यू ट्यूब चैनल पर जाकर इस सुंदर भजन को जरूर सुने और चैनल को सब्सक्राइब करें तथा गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

स्मृति मंधाना ने शतक ठोक रचा इतिहास, तोड़ डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

चित्र
स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रन बनाए और उन्होंने टीम इंडिया की जीत भी तय की। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मंधाना का ये शतक इसलिए खास है क्योंकि वो अब टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 7 शतक थे। मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भी बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच 116 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर ही टीम इंडिया ने आसानी से ये मैच जीत लिया। शुरुआत की बात करें तो 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा सस्ते में निपट गई थीं। स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मंधाना भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 शतक लगाए हैं. मंधाना का ये शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत द...

इन राशियों के जातकों के नवीन कार्य, व्यवसाय होगें शुरू, जानें राशिफल

चित्र
इन राशियों के जातकों के नवीन कार्य, व्यवसाय होगें शुरू, जानें राशिफल मेष  आज सगे संबंधियों, मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में मुश्किल कम होगी. समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे. अपने विश्वास को बनाए रखें. व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में शुभ उन्नति के योग बनेंगे. आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा. मन मे संतुष्टि बढ़ेगी. शिक्षा आर्थिक कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति के साथ लाभ होने की योग है. पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी. समाज में मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष आपके साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का व्यवहार करेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हो सकती है. वृष आज आपको उत्तम भोजन और वस्त्र प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी. यात्रा में नए मित्र बनेंगे. राजनीति में संबंधों का लाभ मिलेगा. व्यापार के विस्तार की योजना सफल होगी. नौकरी में अधीनस्थ का सहयोग मि...

24 से लेकर 28 अक्तूबर तक ज्वाली इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत अपूर्ति वाधित

चित्र
  24 से लेकर 28 अक्तूबर तक ज्वाली  इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत अपूर्ति वाधित  ( ज्वाली अमित गुलेरिया)   हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उप मंडल जवाली के अन्तर्गत 33/11 KV2 X5 MVA भरमार सबस्टेशन के आधीन आने वाले उपभोक्ताओं को सहायक अभियंता है जसबीर सिंह द्वारा सूचित किया जाता है कि इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 11kV रेहन -2 फीडर के इलाकों जैसे भरमार लोकल, शीवोथान, भगवाल इत्यादि की विद्युत आपूर्ति दिनांक 24.10 2024 गुरुबार, 11KV जवाली 2 फीडर के इलाकों जैसे नियाल हरनोटा झालूँ, भोल खास, लारथ, बनोली इत्यादि की विद्युत आपूर्ति दिनाक 25.10.2024 शुक्रबार, 11KV फतेहपुर-सिद्धाया फीडर के इलाकों जैसे सुगाल, सुदरां मैरा समलाना, मतलाहर, कार्डियाल, भट भलुं इत्यादि की वि‌द्युत आपूर्ति दिनांक 26.10.2024 शनिबार, 11KV जवाली 1 फीडर के इलाकों जैसे सीदपुरधार, लुधिआर, दरकाती, सरोला मैरा बसक्वारा इत्यादि की विद्युत आपूर्ति दिनांक 27.10.2024 रविवार, 11KV रेहन-1 फीडर के इलाकों जैसे भरमार, नियाल, हरनोटा भंड, तिहाल, राजा का तालाब इत्यादि की विद्युत आपूर्ति दिनांक 28.10.2024 ...

चयनित अग्निवीरों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया हरी झंडी दिखाकर रवाना

चित्र
कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों को मेजर जनरल के. के. सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दाह डिविजन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   ( पालमपुर : केवल कृष्ण ) पालमपुर : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि भर्ती वर्ष 2024-25 मे कुल 788 वेकेंसी आवंटित हुई हैं जिसमें कि अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)-756, अग्निवीर (तकनीकी)-06,  अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी- 22 और अग्निवीर ट्रेड्समेन 10वीं पास – 04 हैं। चयनित उम्मीदारो को प्रशिक्षण केंद्रो मे ट्रेनिंग के लिए भेजने की प्रकिया 20 अक्टूबर 2024 से जारी हैं। दाह डिविजन के जीओसी मेजर जनरल के. के. सिंह ने उम्मीदवारों के साथ चाय पार्टी की एवम उन्हें सैन्य अनुशासन, सैन्य सुविधा, उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, अधिकारी प्रवेश जानकारी के लिए प्रेरित किया तथा 4 साल के उपरांत सिविल में भविष्य सुधार हेतू मिलने वाले अवसर तथा वित्तीय लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। अंत मे तीन बार भारत माता जय की...

पलौहड़ा में 32वी उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस कंपीटिशन का हुआ आयोजन

चित्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 32वी उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस कंपीटिशन का आयोजन हुआ   ( जवाली : अमित गुलेरिया ) जिसमें उपमंडल जवाली के 40 व उपमंडल फतेहपुर के 22 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल ने मां सरस्वती वंदना करने उपरंग इसका शुभारंभ किया। इस कंपीटिशन में जूनियर, सीनियर व सीनियर सेकेंडरी स्तर के कंपीटिशन होंगे। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल दिखाए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आए बाहरी स्कूलों के प्रतिभागियों का वेलकम किया। प्रिंसिपल सुखदेव जंवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में कंपीटिशन की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो एक सिक्के के पहलू हैं। उन्होंने कहा कि हमें हार से हताश नहीं अपितु कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। 

डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका चुनी गई बेस्ट एथलीट

चित्र
डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका चुनी गई बेस्ट एथलीट  ( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )  29, 30 सितंबर 2024 को डी ए वी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में डी ए वी पट्टा जाटियाँ के चार विद्यार्थी ( निहारिका, निकिता, अवंतिका, जशन ) चुने गए थे, वहां विद्यार्थियों ने अपने कौशल का भरपूर प्रदर्शन किया। डी ए वी पट्टा जाटियाँ की अवंतिका ने अंडर 17, 100 मीटर स्प्रिंट रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, साथ ही साथ अवंतिका अंडर 17,  लम्बी कूद में भी प्रथम रही। इस प्रकार दो गोल्ड मेडल अपनी झोली में डालकर अवंतिका ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर  निकिता ने भरपूर कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर  ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। प्रधानाचार्य श् नरेश कटोच ने इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं  की उपलब्धियों ने न सिर्फ अपना बल्कि स्कूल डीएवी पट्टा जाटियाँ का नाम भी रोशन किया है। प्रधानाचार्य नरेश कटोच ने स्कूल के पी इ टी जरनैल तथा विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों एव...

अस्पताल बचाओ, डॉ. लियाओ के नारे को पूर्व सैनिक कल्याण समिति का समर्थन मिला

चित्र
अस्पताल बचाओ, डॉ. लियाओ के नारे को पूर्व सैनिक कल्याण समिति का समर्थन मिला          ( बटाला, कलानौर : अविनाश, संजीव, चरण सिंह ) संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कलानौर अस्पताल में शुरू किए गए धरने को आज उस समय भारी समर्थन मिला जब पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने श्री हरपाल सिंह ग्राम किला देसा सिंह और पंजाब किसान यूनियन के नेता  जगजीत सिंह सेखकबीर के नेतृत्व में धरना दिया। आज का धरना 30वें दिन में प्रवेश कर गया है.  आज के धरने को संबोधित करते हुए पंजाब किसान यूनियन के नेता श्री अश्वनी कुमार लखन कलां, हरजीत सिंह काहलो, जरनैल सिंह सपरावां, जगजीत सिंह तलवंडी, शिंदरपाल बिशन कोट और अन्य नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक अस्पताल में डॉ और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को पूरा नहीं किया गया जाएगा हम यह हड़ताल जारी रखेंगे.।  कलानौर और इसके आसपास के गांवों के लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।  समय-समय पर सरकारें तरह-तरह के नारों से लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती रहती हैं।  ये सरकारें कभी आदर्श स्कूल, कभी स्मार्ट स्कूल, तो कभी उत्कृष्ट स्कूल और मोहल्ला...

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन

चित्र
उपायुक्त की अध्यक्षता में  साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश की राजधानी शिमला तथा जिला के अन्य स्थानों पर साइकिलिंग लेन तथा साइकिलिंग ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि राजधानी शिमला की विभिन्न सड़कों में साइकिलिंग लेन बनाने का प्रस्ताव है जिसके लिए नगर निगम शिमला ने एक विस्तृत सर्वेक्षण भी किया है। प्रथम चरण में यह साइकिलिंग लेन सीटीओ चौक शिमला से समर हिल, रिटीज़ से नवबहार एवं शिमला क्लब से छोटा शिमला तक बनाने का प्रस्ताव है। उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम शिमला द्वारा इस संदर्भ में किये गए सर्वेक्षण के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ताकि शिमला शहर में साइकिलिंग के प्रति सन्देश लोगों तक पहुँच सके।  अनुपम कश्यप ने कहा कि शिमला शहर के आसपास के जंगलों में स...

हैरी ब्रूक ने ठोका पहला शतक, एलिस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

चित्र
नई दिल्ली : चैस्टर एल स्ट्रीट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में हैरी ब्रूक ने रिकॉर्ड शतक लगाकर सबको हैरान कर दिया। पहले दो वनडे गंवाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को कप्तान हैरी ब्रूक का सहारा मिल है। ब्रूक का यह शतक तब सामने आया जब ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 304 रन बनाए थे। हैरी ने फिलिप सॉल्ट (0) और बेन डंकेट (8) के जल्द विकेट गिर जाने पर विल जैक के साथ 156 रन की साझेदारी की। इसी के साथ 25 साल और 215 दिन की उम्र में हैरी ब्रूक अब एकदिवसीय शतक दर्ज करने वाले सबसे कम उम्र के इंग्लैंड के कप्तान बन गए हैं। यह रिकॉर्ड इससे पहले एलिस्टर कुक के नाम था, जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ 26 साल 190 दिन में ऐसा किया था। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल मार्श (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड। इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: