PM मोदी के सामने सीएम नीतीश ने फिर कहा - अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे, NDA में ही रहेंगे
नई दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर राज्य में कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने अंगिका भाषा में लोगों को नमन किया। कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है।
आज कार्तिक पूर्णिमा है। देव दीपावली है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। मैं सभी देशवासियों को और वनवासी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ दिन यहां के लोगों ने स्वच्छता का अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का अभियन चलाया। इस विशेष प्रयास के लिए मैं जमुई के लोगों का धन्यवाद करता हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी के सामने आदिवासी महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया। पीएम मोदी ने इनके पास जाकर अभिनंदन किया। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई नेता और मंत्री मौजूद हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि हमलोग अब एनडीए में ही रहेंगे। बीच में कुछ कुछ लोग गलत कर दिया था। हमलोग शुरू से ही श्रद्धेय अटल जी के साथ रहे। 1995 से हमलोग साथ रहे हैं। हमलोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर पीएम मोदी के साथ रहेंगे। अब हमलोग कहीं नहीं जाएंगे। पीएम मोदी देश में काम कर रहे हैं। जहां पर जाते हैं कुछ न कुछ काम करवा देते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज जमुई में पधारे हैं। मैं पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। आप सभी लोग भी हाथ उठाकर अभिनंदन करें।
तीन दिन के अंदर दूसरी बार पीएम मोदी बिहार आए हैं। आज वह भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई जिले के खैरा प्रखंड के बल्लोपुर मैदान पहुंचे। कुछ ही देर में जनजातीय गौरव दिवस पर जमुई से 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' का शुभारंभ किया करेंगे। पीएम इस अभियान के माध्यम से 18 विभागों की ओर से आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए 8500 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बल्लोपुर मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) अपनी निगरानी में रखे हुए है। जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर विधि- व्यवस्था और सुरक्षा के मापदंडों की लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं।
आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल की ओर रुख करते देखे जा रहे हैं। वही भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा महिलाओं को कतारबद्ध कर कार्यक्रम स्थल में एंट्री कराया जा रहा है। सुरक्षा के माफ डंडों को देखते हुए प्रशासन द्वारा महिलाओं व पुरुषों को किसी भी प्रकार के कोई भी समान ले जाने पर रोका जा रहा है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी दो बार जमुई के बल्लोपुर के मैदान आ चुके है। लेकिन यह पहली मौका है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी बड़ी योजना की शुभारंभ करने जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं