राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के द्वारा आज दिनांक 28 नवंबर 2024 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (Annual athletic meet) का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के प्रति भी जागरूकता पैदा करना था। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इसका आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि इन खेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक तथा मानसिक विकास में वृद्धि करना है। इससे छात्र आपस में सामंजस्य का महत्व समझते हैं तथा उनमें खेलकूद की भावना जागृत होती है। इस उपलक्ष पर प्रमुखतया छह खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और 800 व 1600 मीटर की दौड़ शामिल थी। मुख्यातिथि के रूप में विद्यमान प्राचार्य श्री अरुण चन्द्र जी ने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो अजय ने प्राचार्य महोदय तथा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केके शर्मा का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। प्रो प्रवीर धीमान ने बच्चों को शपथ दिलाई की वे खेल नियमों का पालन करेंगे तथा सभी प्रतियोगिताओं में खेलभावना से भाग लेंगे। लड़कियों की गोला फेंक में अंशु गुलेरिया ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय तथा कृतिका गुलेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के गोला फेंक में विशाल ने प्रथम, अनमोल मंडल ने द्वितीय तथा तुषार चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के डिस्कस थ्रो में कंचन, गुरमीत तथा रिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों के डिस्कस थ्रो में आशीष, अनमोल मण्डल तथा तुषार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के भाला फेंक में अनमोल मण्डल ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय तथा आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की लंबी कूद में कृतिका ने प्रथम, गुरमीत ने द्वितीय और लिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की लंबी कूद में आशीष ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय तथा शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में गुरमीत, पलक तथा कंचन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की ऊंची कूद में सन्नी ने प्रथम, अभ्यूष तथा राहुल ने संक्षिप्त रूप से द्वितीय तथा अदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 800 मीटर की दौड़ में आयुष ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय तथा नीतेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 800 मीटर की दौड़ में तमन्ना ने प्रथम, पलक में द्वितीय तथा कृतिका गुलेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में गुरमीत तथा छात्रों में आशीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो प्रवीर धीमान, डॉ पुष्पा यादव, प्रो काकू राम मन्हास, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, बीसीए विभाग से विशाल व विकास तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद, कार्यालय से लिपिक राजेश शर्मा तथा कुशल भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी के सुरिंद्र, ओम राज कुमारी तथा रंजना ने भी इस कार्यक्रम के संचालन में पूर्ण सहयोग दिया। मीडिया कर्मी श्री राम स्वरूप तथा श्री रक्षपाल धीमान ने भी इस समारोह में भाग लेकर प्रशासन तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा इसी प्रकार से भविष्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित