नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव में होगी इनामो की वर्षा

 नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव में होगी इनामो की वर्षा। 




( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला शिमला मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कोटशेरा कॉलेज मे 5 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे 1. लेखन प्रतियोगिता, 2. चित्रकला प्रतियोगिता, 3. फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 4. भाषण प्रतियोगिता, 5. लोक नृत्य प्रतियोगिता (ग्रुप)  6. साइंस मेला (एकल) 7. साइंस मेला (ग्रुप) प्रतियोगिता आयोजित की जाएँगी । जिसमे भाषण प्रतियोगिता उत्सव में प्रथमद्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000, 2500 तथा 1500 धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता में यह धनराशि 7000, 5000 तथा 3000 निर्धारित की गई है। इसके साथ लेखन प्रतियोगिताचित्रकला प्रतियोगिता तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में यह पुरस्कार राशि 2500, 1500  तथा 1000 निर्धारित की गई है। वही साइंस मेला प्रदर्शनी  में यह राशी प्रथमद्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एकल के लिए 3000, 2000 तथा 1500 वही साइंस (ग्रुप) के लिए ये राशी 7000, 5000 तथा 3000 निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम में जिला सत्र पर चयनित प्रतिभागी राज्य सत्र तथा जो प्रतिभागी राज्य सत्र पर चयनित होंगे वो राष्ट्रीय सत्र पर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए अपना पूर्व पंजीकरण नेहरू युवा केंद्र शिमला मे 4 दिसम्बर तक करवाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम मे केवल वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो शिमला जिले के स्थायी निवासी हो। इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 30 सितम्बर 2024 को 15 साल से 29  साल होनी चाहिए। युवा उत्सव से संबन्धित अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला के जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या दूरभाष– 8739951862 या ई-मेल के माध्यम से भी nykshimla@gmail.com पर सुबह 10 से साँय बजे तक संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागी पंजीकरण फॉर्म नेहरु युवा केंद्र के कार्यालय से तथा मेल के माध्यम से प्राप्त तथा जमा करा सकते है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़