मंडी में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती

 मंडी में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती  



मंडी : मंडी के महान वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 139वीं जयंती पर भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन, भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मन्हास व परिवार के अन्य सदस्यों, नगर निगम मंडी की उपमहापौर माधुरी कपूर, राजपूत सभा के अध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर, मुरारी शर्मा, पं0 मनोहर लाल, अशोक अवस्थी, मान सिंह राणा, गंगा राम राजी, अमर सिंह गुलेरिया, धर्मेन्द्र राणा, प्रवीण शर्मा, हरमीत सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने मंडी की इंदिरा मार्केट में स्थित भाई हिरदा राम स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन ने बताया कि क्रांतिकारी भाई हिरदा राम सच्चे देशभक्त थे। क्रांतिकारी भाई हिरदा राम ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की अनेक यातनाएं हंसते हंसते सहीं। मंडी में गदर पार्टी की स्थापना और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। भाई हिरदा राम सदा अमर रहेंगे। उपमहापौर माधुरी कपूर ने कहा कि भाई हिरदा ऐसे सपूत रहे हैं, जिनके कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने साहित्यकार केके नूतन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने भाई हिरदा राम को मरणोपरांत अमर कर दिया। उन्होंने कहा कि भाई हिरदा राम कालापानी में आजीवन कारावास की सजा भुगतते हुए स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के साथ जेल में रहे। 28 नवंबर 1885 को मंडी में जन्मे भाई हिरदा राम का 21 अगस्त, 1965 को देहांत हुआ था। इस अवसर पर मुरारी शर्मा, मनोहर लाल, इंद्र सिंह ठाकुर, मान सिंह राणा, गंगा राम, प्रवीण शर्मा तथा हरमीत सिंह ने भी स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम के जीवन पर प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन