ट्रक से टकराई बारातियों से भरी स्कार्पियो, 3 की हुई मौत

गौरीगंज ( अमेठी ) : हादसा इतना भीषण था क‍ि कार के परखच्‍चे उड़ गए।   के अमेठी में गुरुवार की देर रात एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देख उन्‍हें हायर सेंटर रेफर क‍िया गया है।



सुल्तानपुर के दश घर पारा थाना करौंदी कला गांव से शहर के विशुनदासपुर बारात आई थी। बारात में शामिल होने के बाद पप्पू कश्यप, रूपक, बेटू, देव, अभिषेक, प्रदीप सिंह, लक्ष्य प्रताप सिंह को स्कॉर्पियो में लेकर चालक कुंदन वापस घर लौट रहे थे।

थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों व घायलों को लेकर साथी बाराती जिला अस्पताल से लेकर चले गए। इससे मरने वालों के संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी।

बांदा-टांडा राजमार्ग पर शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। टक्कर जोरदार होने के चलते घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अन्य बरातियों ने स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने पप्पू कश्यप बेटू और रूपक को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, साथी बारातियों ने सभी घायलों को लेकर हायर सेंटर रवाना हो गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़