डिफेंस पेंशनर के लिए 29 को स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम

डिफेंस पेंशनर के लिए 29 को स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम


धर्मशाला : रक्षा लेखा महानियंत्रक के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिक और पारिवारिक पेंशनर के वार्षिक पहचान तथा शिकायत समाधान के लिए स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्श सेवा केंद्र, योल के प्रभारी अधिकारी नवदीप ठाकुर ने जानकारी दी कि योल छावनी के डीडब्ल्यूआई ऑडिटोरियम में 29 नवम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम के साथ डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में डिफेंस पेंशनर अपनी शिकायतों का निपटान और अपनी वार्षिक पहचान करवा सकते हैं। नवदीप ठाकुर ने सभी पेंशनरों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक पेंशनर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे कि पेंशन बुक, डिस्चार्ज बुक, आई कार्ड, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, आदि की छायाप्रति लेकर आएं। इसके अलावा अपनी शिकायत से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तथा आधार से लिंक मोबाइल को भी साथ लाएं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़