ई.वी.एम को लेकर विरोधी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं : परमजीत सिंह गिल

ई.वी.एम को लेकर विरोधी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं : परमजीत सिंह गिल 




( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर )     

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह गिल ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों को देश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।  जिसके कारण वे अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  देशभर में हुए आम चुनावों में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपना समर्थन दिया था और तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।  जिससे विरोधियों ने तब भी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा था, लेकिन विरोधियों को एक बात अच्छी तरह जान लेनी चाहिए कि जो कुछ सीटें उनके पास आई हैं, वे भी ईवीएम के जरिए ही जीती गई हैं।

उन्होंने कहा कि अब हाल ही में हुए महाराष्ट्र चुनाव के बाद जिस तरह से विपक्ष अपनी विफलताओं और हार को छिपाने के लिए एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठा रहा है, वह बहुत हास्यास्पद और संवेदनहीन लगता है।  

 उन्होंने कहा कि जब विपक्ष किसी राज्य में अपनी सरकार बनाता है तो ईवीएम ठीक रहता है और जब चुनाव हार जाता है तो ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर देता है, जो विरोधियों की बौखलाहट का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में ईवीएम को लेकर विरोधी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं । चूंकि देश की जनता अब भलीभांति समझ चुकी है कि कौन सी पार्टी देश की उन्नति और देश का विकास कर सकती है, इसलिए विरोधियों को इस तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जब देश में कई दशकों तक सत्तारूढ़ पार्टियों ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया और जब देश की जनता जागरूक हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी, उसके बाद  से देश का उत्थान हुआ है जिसके कारण विरोधी तरह-तरह के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन अब देशवासी पूरी तरह से जागरूक हो गए हैं कि वे ऐसे लोगों की किसी भी तरह की भ्रामक बातों में नहीं आ रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित