निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 की जांची आंखें

 निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 की जांची आंखें




( बैजनाथ : आशुतोष )

डॉ शिव कुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर भारत विकास परिषद ने आयोजित किया आई चेकअप कैम्प रोटरी अस्पताल मारन्डा के विशेषज्ञ रहे मौजूदमु ल्थान भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट बैजनाथ-पपरोला के तत्वावधान में रोटरी आई अस्पताल मारण्डा के सहयोग से मुल्थान के पंचायत घर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसमें करीब 200 से ज्यादा स्थानीय लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया।  

भारत विकास परिषद बैजनाथ पपरोला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जानकारी दी कि सेवा प्रकल्प के अंतर्गत लगाए गए इस प्रकल्प में दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल, बड़ा-ग्राम, बरोट व मुल्थान क्षेत्र की करीब 6 पंचायतों के लोगों की इस कैम्प में निशुल्क नेत्र जांच की गयी। रोटरी आई फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ शिव कुमार की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किये गए इस नेत्र जांच कैम्प में लोगों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाई दी गयी जबकि जिन रोगियों को आंखों के चश्मे का परामर्श दिया गया है उन्हें ये अगले दो सप्ताह में उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस दौरान रोटरी आई अस्पताल मरणडा के विशेषज्ञ डॉक्टर के.एस. शर्मा ने इस कैम्प में आंखों का परीक्षण किया।

ज्ञात रहे कि रोटरी आई फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पालमपुर डॉ शिव कुमार एक समाजसेवी थे और उनके प्रयासों से ही मारण्डा का रोटरी आई अस्पताल स्थापित हो पाया था। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके उन्हें याद किया गया और श्रधांजलि दी गयी। कार्यक्रम में मुल्थान पंचायत प्रधान दुर्गेश, पूर्व उप-प्रधान सुरेश कुमार और बड़ा-भंगाल पंचायत के प्रधान मनसा राम भंगलिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने मुल्थान जैसे दुर्गम क्षेत्र में आखों की जांच का कैम्प लगाने के लिये भारत विकास परिषद और रोटरी आई हॉस्पिटल की टीम का धन्यवाद किया। 

नेत्र जांच शिविर के संयोजक एवं भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रान्त के संयुक्त सचिव डी आर ठाकुर ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से यह पहला कैम्प था जोकि सफल रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा अन्य मेडिकल कैम्प लगाए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश पश्चिम प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज रत्न ने जानकारी दी कि भारत विकास परिषद का भविष्य में भी दूर-दराज के क्षेत्रों में निःशुल्क आई कैम्प लगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को आंख की समस्याओं का समय से पता चल सके और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही इसका समाधान भी मिल सके। इस दौरान बैजनाथ शाखा के अध्यक्ष प्रीतम भारती, मुलखराज शर्मा, डॉ देवेंद्र सूद, धर्मपाल शर्मा, रविता भारद्वाज, अरुण शर्मा, पीयूष, सुषमा, रेखा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच