युवा प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : रोहित ठाकुर

 युवा प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : रोहित ठाकुर




शिमला : हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां पर सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में महासू देवता को आराध्य देव के रूप में जाना जाता है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत पुजारली-3 के गांव फरोग़ एवं ग्राम पंचायत रतनाड़ी के थोड़ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों में कही। उन्होंने कहा कि आज के युग में भी पारंपरिक रीति रिवाजों एवं वाद्य यंत्रों के साथ मन्दिरों के धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि फरोग़ के महाशु मंदिर के साथ लगते पांच गांव खलावण, वटाड़ा, फरोग़, पुजारली -3 तथा दराल के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण किया गया है, तथा श्री डोम देवता शरमला के नवनिर्मित मन्दिर के साथ लगते चार गांव
 सपोहिल, दूनी धार, कनरोटी, रतनाड़ी के लोगों के सहयोग से मन्दिर का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर