हिमाचल प्रदेश सरकार ने की है नगर पंचायत बनीखेत की प्रस्तावित घोषणा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने की है नगर पंचायत बनीखेत की प्रस्तावित घोषणा,

अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह के भीतर स्वीकार्य होंगे आक्षेप : डीसी



जिला चंबा के कस्बा बनीखेत को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में नगर पंचायत बनीखेत को प्रस्तावित दर्जा दिया गया है जिसमें पटवार वृत्त बनीखेत के मौजा आर एफ सुरखिगाला, आर एफ बनीखेत, पुखरी, कस्बा बनीखेत, तथा लाहर को पूर्ण रूप से जबकि मौजा बनीखेत जरई को आंशिक रूप से शामिल किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी है उन्होंने बताया कि प्रस्तावित नगर पंचायत बनीखेत के संबंध में यदि क्षेत्र के निवासियों को कोई आक्षेप है तो वह इस अधिसूचना के राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में प्रकाशन होने की तारीख (23 नवंबर 2024) से 2 सप्ताह की अवधि के भीतर लिखित में उपायुक्त चंबा के माध्यम से प्रधान सचिव (शहरी विकास) हिमाचल प्रदेश सरकार को अपना आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नियत अवधि के भीतर प्राप्त हुए आक्षेप पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा तथा नियत अवधि के अवसान के पश्चात किसी भी आक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़