14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित : हंसराज

 14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित : हंसराज



नाहन : अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवम् सत्र न्यायाधीश हंस राज ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय सिरमौर नाहन, न्यायालय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ व शिलाई में 14 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चैक बाउंस के मामले, श्रम कानून बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व मामले, भूमि अधिग्रहण, एवम् समाधेय अपराध समेत कई अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला वासियों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर