शिवनगर महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

शिवनगर महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन



आज राजकीय महाविद्यालय शिवनगर की एन. एस. एस. व रोवर-रेंजर इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की राजनीतिक शास्त्र की सह-आचार्य डॉ. शैलजा वासुदेवा उपस्थित रही जिनका स्वागत एन. एस. एस. अधिकारी डॉ योगेश पाण्डेय के साथ स्वयं सेवियों ने किया। मुख्य वक्ता ने संविधान दिवस का महत्त्व बताते हुए संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर बहुत ही सरलता और विस्तार से चर्चा की। वक्तव्य के दौरान डॉ. शैलजा ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। जिसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने भी संविधान को जानना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी माना और युवाओं के लिए भी इसका बहुत ही अधिक महत्व बताया।इस कार्यक्रम में डॉ. शमशेर राणा, प्रो राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार व एन. एस. एस. व रोवर-रेंजर स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद