दूसरे व्यक्तियों से ज्यादा ठंड लगती है तो शराब नहीं आयरन और b12 लें : डॉ अर्चिता महाजन

दूसरे व्यक्तियों से ज्यादा ठंड लगती है तो शराब नहीं आयरन और b12 लें  : डॉ अर्चिता महाजन

वहम है कि ज्यादा शराब पीने से ठंड कम लगती है बल्कि उल्टा होता है आयरन की कमी हो जाती है



डॉ अर्चिता महाजन न्यूट्रीशन डाइटिशियन एवं चाइल्ड केयर होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं ट्रेंड योगा टीचर नॉमिनेटेड फॉर पद्मा भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित ने बताया कि जब कुछ लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उन्हें अन्य लोगों से ज्यादा ठंड लगती है तो यह आयरन और  विटामिन b12 की कमी से होता है। कुछ लोग ठंड को दूर करने के लिए शराब का सेवन करते हैं परंतु शराब शरीर में से आयरन की और ज्यादा कमी कर देता है। हमारा शरीर थर्मोरेगुलेशन नाम की प्रक्रिया के माध्यम से एक स्टेबल बॉडी टेम्प्रेचर बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है. सामान्य परिस्थितियों में, यह सिस्टम लगभग 98.6°F (37°C) का कोर टेम्प्रेचर बनाए रखता है. ब्रेन, ब्लड वेसल्स और स्वेट ग्लैंड्स सभी मिलकर तापमान को नियंत्रित करती हैं । यह सुनिश्चित करता है कि मनुष्य ठंडी परिस्थितियों में गर्म रहें और गर्मी के संपर्क में आने पर ठंडा हो जाएं। कुछ लोगों को वहां होता है कि ज्यादा शराब पीने से उनके शरीर को ठंड नहीं लगेगी परंतु ऐसा नहीं होता उल्टा आयरन की कमी हो जाती है तो फिर ओर ज्यादा ठंड लगती है।शराब पीने से लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन कम हो सकता है और एनीमिया की स्थिति और भी खराब हो सकती है । शराब पीने से लाल रक्त कोशिकाओं में असामान्यताएं हो सकती हैं और ये कोशिकाएं कार्यात्मक नहीं हो पातीं। शराब पीने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है। शराब पीने से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण कम होता है, जिससे आयरन और फ़ॉलिक एसिड की कमी हो सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन