पुहाड़ा में चोरों ने रात एक घर में सेंध लगा कर किए लाखों के गहने चोरी

पुहाड़ा में चोरों ने रात एक घर में सेंध लगा कर किए लाखों के गहने चोरी ।




( शाहपुर : जनक पटियाल )

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पुहाड़ा में चोरों ने बीती रात एक घर में सेंध लगा कर लाखों के गहने व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । चोरों ने आठ लाख रुपए के करीब सोने के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया है।   जानकारी अनुसार घर का मालिक अशोक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी पूहाड़ा अपनी पत्नी सहित लदबाड़ा में अपनी ससुराल गया हुआ था रात को चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर अलमारी में रखे पत्नी व माता के सोने के गहने तथा साथ में रखी नगदी चोरी कर के ले गए । वहीं अलमारी की चाबी साथ लगी रह गई थी । पीड़ित अशोक कुमार अपने भाई के साथ एक ही मकान में रहता है भाई जिसकी अभी शादी नहीं हुई है रात को जागरण में कहीं गया हुआ था घर में कोई नही था । जजिस का फायदा उठाते हुए चोरों ने सेंधमारी की है। पिता पुराने मकान में रहते हैं । सुबह पता लगने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना शाहपुर को दी । पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बयान कलमबद्ध किए है।थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। चोरों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद