जिला प्रशासन पहुंचा करसोग की ग्राम पंचायत सरत्योला के दुर्गम गांव मांजू, मगाण

 जिला प्रशासन पहुंचा करसोग की ग्राम पंचायत सरत्योला के दुर्गम गांव मांजू, मगाण


माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय कमेटी ने आज अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में उपमंडल करसोग की दूरदराज ग्राम पंचायत सरत्योला में बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

 जिला स्तरीय कमेटी के सभी सदस्य सरत्योला से 4 घंटे का लगभग 15 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर ग्राम पंचायत सरत्योला के दूरदराज गांव मांजू ज़कलीन से होते हुए मगाण पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा संबंधी विभिन्न परेशानियों को अतिरिक्त उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा। 

ग्राम पंचायत सरत्योला में ग्रामीणों ने समिति को पानी और सड़क की समस्या और बच्चों के लिए सुबह और शाम स्कूल टाइम के दौरान बस सेवा सुचारू रूप से चलाने संबंधी मांग से अवगत करवाया।

मगाण गांव के लोगों ने बिजली और सड़क की समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए साथ ही मांजू गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से रखी।

 रोहित राठौर ने ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांजू का निरीक्षण भी किया। इसके उपरांत कमेटी ग्राम पंचायत परलोग पहुंची और वहां मौजूद लोगों की समस्याओं को जाना।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन, तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी चुराग रविकांत, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी करसोग नरेंद्र कुमार, जिला पंचायत अधिकारी मंडी अंचित डोगरा,उप निदेशक कृषि विभाग मंडी डॉ. राम चंद्र, उप निदेशक आयुष विभाग मंडी जोन डॉ आनंदी ,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडी सर्कल अनिल शर्मा, उप निदेशक पशुपालन विभाग जिला मंडी अजय राज सिंह कटवाल,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर,जिला विकास अधिकारी मंडी विवेक चौहान ,उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी विजय गुप्ता,उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी सुशील कुमार शर्मा,अधीक्षण अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड सर्कल मंडी अरुण शर्मा, उद्यान विकास अधिकारी चुराग डॉ. मोनिका शर्मा, सीनियर मैनेजर एसजेवीएनएल एचआर सुन्नी डैम प्रवीण गुप्ता, उप प्रबंधक एसजेवीएनएल सुन्नी डैम हरिकांत, प्रधान ग्राम पंचायत सरत्योला तिलक चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत परलोग गायत्री देवी,उप प्रधान ग्राम पंचायत सरत्योला विनोद कुमार, उप प्रधान ग्राम पंचायत परलोग सोमकृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन