शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता की गीजर फटने से हुई मौत

भोजीपुरा : काफी देर तक कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की गीजर फटने से मौत हो गई।



उसकी शादी 22 नवंबर को हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह प्रातः नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। दामिनी बाथरूम का गेट अंदर से बंद कर लिया, जब वह काफी देर तक नहाकर नहीं निकली तो पति दीपक ने आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों को चिंता हुई। 

परिजनों ने फिर बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़ा तो नव विवाहिता मृत हालत में मिली। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी 22 नवंबर को हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी दीपक यादव की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की पुत्री दामिनी के साथ हुई थी। दामिनी 23 नवंबर को विदा होकर पीपल साना चौधरी स्थित ससुराल में आई।

मेडिकल काॅलेज की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए। 

बाथरूम में नहाते समय गीजर फट गया था, जिससे विवाहिता की मौत बताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन