पंचरुखी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता गौरव की बात : यादविंदर गोमा

 पंचरुखी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता गौरव की बात : यादविंदर गोमा

पंचरुखी 21वीं आल इंडिया डॉ. वाई एस परमार वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन आठ मैच खेले गये।


    आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने दूसरे दिन विशेष रूप में उपस्थित रहे और मैच देखे तथा खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय वॉलीबॉल टीम के साथ-साथ भारत के उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के यहां आयोजित होने से लोगों के मनोरंजन होने के साथ यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा में भी निखार आयेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पॉल सहित शिवा शिवा एवं खेल विभाग के अधिकारी तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  आज खेले गये मुकाबलों में उत्तराखंड और राजस्थान, भारतीय नौसेना और हिमाचल प्रदेश, भारतीय सेना और उत्तर रेलवे, इनकम टैक्स गुजरात और हरियाणा, उत्तराखंड और भारतीय नौसेना, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश, भारतीय सेना और इनकम टैक्स गुजरात तथा हरियाणा और उत्तर रेलवे के मध्य खेले गए। 

   आज खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने राजस्थान को 3-1, भारतीय नौसेना ने हिमाचल प्रदेश को 3 शून्य, भारतीय सेना ने उत्तर रेलवे को 3-1 इनकम टैक्स गुजरात ने हरियाणा को 3- शून्य, भारतीय नौसेना ने उत्तराखंड को 3 शून्य, राजस्थान ने हिमाचल को 3-1, उत्तर रेलवे ने हरियाणा को तीन एक और इनकम टैक्स गुजरात ने 3 -2 के मुकाबले विजय प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन