पर्यावरण प्रेमी ने पल्ली में प्रेसवार्ता कर पौंग बैटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों की मांगी सुरक्षा

पर्यावरण प्रेमी ने पल्ली में प्रेसवार्ता कर पौंग बैटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों की मांगी सुरक्षा




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

आपको बता दें क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने बुधवार करीब 2 बजे पल्ली में प्रेसवार्ता कर पौंग बैटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए विभाग व स्थानीय लोगों से अपील की है । उन्होंने  कहा सर्दियों के मौसम में हजारों किलोमीटर का लंबा सफर तय कर दूरदराज के देशों के भिन्न -भिन्न प्रजातियों के पक्षी हिमाचल के पौंग बैटलैंड क्षेत्र में पहुँचते हैं । जिनकी सुरक्षा का वन्य प्राणी विभाग को जिम्मा सौंपा हुआ है । लेकिन हैरानी है की पौंग बैटलैंड के एक ब्लॉक में विभाग के कर्मचारी प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं  हैं। कहा जिसके चलते दूरदराज से पहुंचे पक्षी सुरक्षित नहीं  है । कहा जो पक्षी विपरीत परिस्थितियों में भी बिना थके उड़ते हुए पौंग बैटलैंड क्षेत्र में पहुचंते हैं । उनकी सुरक्षा करना विभाग के साथ -साथ हम सब का भी उत्तरदायित्व बनता है । लेकिन विभाग को 24 घण्टे उनकी सुरक्षा में तैनात रहना चाहिए । इस मौके पर कुलबन्त ठाकुर भी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

*जम्मू मंडल में नैरोगेज सेक्शन का सघन संरक्षा निरीक्षण संपन्न, नूरपुर, ज्वालामुखी सहित बथू पुल से 84/7-8 ट्रैक की जांच