लालपानी में पुलिस ने लापता का शव किया बरामद

शिमला : शव गली सड़ी अवस्था में बरामद हुआ है। शिमला में बस स्टैंड के साथ लगते लालपानी क्षेत्र में पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।



यह व्यक्ति पिछले एक महीने से लापता था। मृतक की पत्नी ने इसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करवाई थी। जानकारी के अनुसार ट्रक वालों के साथ काम करता था। दिवाली से पहले से यह गायब था और परिवारजनों को शक था कि यह ट्रक वालों के साथ कहीं भाग गया है। पुलिस भी इसे तलाश कर रही थी। ऐसे में व्यक्ति का शव मिलने से यहां पर हडक़ंप मच गया है। मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

शव गली सड़ी अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस ने आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को लालपानी में एक शेड में शव के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि शव काफी खराब हालत में और सडऩा शुरू हो गया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान शव की शिनाख्त भी हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र रूलिया राम निवासी रामनगर शिमला के रूप में हुई है। व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण भी सपष्ट हो पाएंगे। पुलिस ने सदर थाना के तहत इस बारे में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद