रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नारा लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



कांगड़ा : कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज  28 नबम्वर 2024 को रोड सेफ्टी क्लब और प्रहरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रो. अरविंद कुमार , प्रो. सचिन कुमार , प्रो. सरजनी नेगी , प्रो. पूनम शर्मा और श्री मुकेश चंद के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना और नशा निवारण संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में दिव्या ज्योति, सायना कुमारी, आंचल जग्गी ने नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश, अर्पित शर्मा और सोनिया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया । 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उपेन्द्र शर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उन्हें बधाई की और उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही रोड सेफ्टी क्लब और प्रहरी क्लब के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

  

 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद