जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व तथा बागवानी विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व तथा बागवानी विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित,

राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री ने की बैठक की अध्यक्षता,

राजस्व से संबंधित लंबित मामलों में शीघ्र कार्यवाही करें अधिकारी : जगत सिंह नेगी,



चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व तथा बागवानी विभाग से संबंधित कार्य प्रगति बारे  एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला के राजस्व विभाग से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में चर्चा के दौरान राजस्व तथा बागवानी विभाग से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के अलावा राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों बारे महत्वपूर्ण चर्चा की गई।  

बैठक में जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है जिसके लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान के तहत राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों में यथाशीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि  ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल द्वारा गत जिला चंबा में वर्षों के दौरान राजस्व से संबंधित लंबित मामलों को हल करने के लिए किए गए प्रयासों तथा इस संबंध में कार्य प्रगति के अलावा जिला में राजस्व विभाग से संबंधित स्वीकृत पदों की तुलना में रिक्त पदों बारे राजस्व मंत्री को अवगत करवाया गया। उन्होंने राजस्व मंत्री को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार राजस्व विभाग से संबंधित निशानदेही, तक्सीम तथा इंतकाल इत्यादि के मामलों को हल करने के लिए विशेष प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इसके पश्चात जगत सिंह नेगी ने जिला चंबा में बागवानी विभाग से संबंधित कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए  बागवानी विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह को निर्देश दिए कि जिला में जलवायु भिन्नता के अनुरूप अलग-अलग बागवानी परियोजनाएं तैयार कर उन्हें मूर्त रूप दिया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की फलदार बगीचे तैयार करने के लिए संबंधित क्षेत्र में लोगों को प्रेरित व प्रशिक्षित किया जाए ताकि क्षेत्र के लोग बागवानी को स्वरोजगार के रूप में अपना कर अपना सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें। इस अवसर पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह ने बागवानी मंत्री को अवगत करवाया कि जिला में बागवानी से संबंधित कुल 32 क्लस्टर हैं, जिला में 327 सिंचाई टैंकों का निर्माण किया गया है जिनकी जल भंडारण क्षमता 88 लाख लीटर है जिला में वर्ष 2016 से अब तक विभिन्न प्रकार के लगभग एक लाख फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। 

बैठक में विधायक चंबा नीरज नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एडीएम अमित मेहरा, एसी टू डीसी पीपी सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद तथा बागवानी विभाग के उपनिदेशक प्रमोद शाह उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत