पानी से भरे ड्रम में गिरने से दो साल के बच्चें की हुई मौत, सदमें में डूबा परिवार

दिल्ली : प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्चे की मौत पानी से भरे ड्रम में गिरने से हो गई। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।



पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस कई अन्य पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, ड्रम को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा अपने नाना रामकुमार झा व नानी सुनीता देवी के प्रेम नगर-3 में रहता था। वहीं, कृष्णा के पिता रंजीत झा और माता सोनी कुमारी करोल बाग में रहते हैं। रंजीत एक कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं।

सोनी ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे कृष्णा नीचे रसोई घर में खेल रहा था, जहां 25 लीटर के ड्रम में पानी भरा हुआ था। कृष्णा खेलता हुआ ड्रम में भरे पानी में गिलास डाल दिया। इस दौरान गिलास को निकालने की कोशिश के दौरान ड्रम के अंदर ही गिर गया। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बच्चे की नानी छत पर थीं। वहीं, नाना किसी काम से बाहर में गए थे।

माता सोनी ने बताया कि उनकी तबीयत हमेशा खराब रहती है। वह बेटे की देखभाल सही से नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे को तीन महीने पहले उसके नाना-नानी के घर छोड़ आई थीं। ताकि उनके बेटे की देखभाल सही से हो सके।

जानकारी के अनुसार, नानी सुनीता छत से नीचे जैसे ही उतरी, उनकी नजर सिर के बल पानी में डूबे कृष्णा पर गई। तुरंत कृष्णा को ड्रम से बाहर निकाला, जिसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। देखते ही देखते काफी लोग जमा हो गए।

बच्चे को अधमरा देख लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। आनन-फानन बच्चे को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों में बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता करोल बाग से प्रेम नगर पहुंचे। इस हादसे के बाद से माता-पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बस एक ही बात कह रही है कि भगवान ने काफी मिन्नत के बाद एक बेटा दिया, अब वह भी हमसे दूर हो गया। माता सोनी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीं, बुजुर्ग नाना और नानी भी बेसुध हैं। नाना ने बताया कि हादसे के कुछ समय पहले ही नाती को गोद में लेकर घूमा रहे थे। जैसे ही घर में रखकर बाहर निकले। थोड़ी देर बाद ही इस हादसे की जानकारी मिली। फिलहाल इस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़