आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित


मण्डी : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त  पद भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर वंदना शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि यह पद आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवांई, झीड़ी, झाखड़ तथा स्नेहड़ा में रिक्त हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित 16 दिसम्बर, 2024 तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार आंगनबाड़ी केंद्र खछणी, नगवांई तथा झाखड़ के लिए 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बालीचौकी जबकि आंगनबाड़ी केंद्र स्नेहड़ा के लिए 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक के कार्यालय में होंगे। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका को 5,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वंदना शर्मा ने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-225540 में सम्पर्क किया जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़