हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के यूनिट जवाली के चुनाव सर्व समित से हुए संपन्न

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के यूनिट जवाली के चुनाव सर्व समित से हुए संपन्न 




( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के यूनिट जवाली के चुनाव यूनियन के राज्य संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर और जिला संगठन सचिव बालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में मंडल ज्वाली में सर्व समित से संपन्न हुए। इस अवसर पर विद्युत पेंशनर फॉर्म के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल , ज्वाली पेंशनर फॉर्म से इंजीनियर सुखदेव धीमान,इंजीनियर चैन सिंह पठानिया, भूषण सिंह फोरमैन विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्य संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत बोर्ड में पुरानी पेंशन को तुरंत प्रभाव से लागू करें और  रिटायरी और कर्मचारियों के लंबित पड़े सभी बेनिफिट तुरंत प्रभाव से बहाल किये जाये  । और   81 आउटसोर्स ड्राइवर को दोबारा कम पर रखना। वर्ष 2010 में ज्वाइंट फ्रंट और सरकार के मध्य हुए समझौते  की शर्तों का उल्लंघन करने  पर ज्वाइंट फ्रंट में कड़ी आपत्ति जाहिर की । कर्मचारी यूनियन के जिला संगठन बालकृष्ण शर्मा ने कहा वर्ष 1990 में विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या 43000 थी और कंज्यूमर 9 लाख था आज की तारीख में कर्मचारियों की संख्या करीब 14000 रह गई है और कंज्यूमर 26 लाख पहुंच चुका है l इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की कर्मचारी कितने काम के बोझ  तले दवा है। इसलिए विद्युत बोर्ड में तत्काल , नई भर्तियां शुरू की जाए । आज दिन तक विद्युत बोर्ड में कर्मचारियों को एक-एक 2016 से लेकर अप्रैल 2022 के अवधि के दौरान कर्मचारियों को  बड़े स्केलों को राशि का भुगतान नहीं किया गया.और ना ही रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी लीव इन कैसमीनट की पेमेंट नहीं की गई जिससे कर्मचारी और पेंशनरों में भारी रोज व्याप्त था। इस अवसर पर सुरजीत सिंह खालसा, सुखदेव धीमान, इंजीनियर चैन सिंह पठनिया,किशोरी लाल, जागरूप सिंह, मैडम सरोज, प्रिया, कल्पना,मधु, सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़