डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कार ड्राइव कर रहे एक शख्‍स को झपकी आते ही बड़ा हादसा हो गया। कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।हादसा NH 30 कुसेडी नदी के पास सुबह करीब 3:00 बजे हुआ है।



यह लोग कार में सवार होकर‌ कटनी से मैहर आ रहे थे, कार सवार सभी मृतक देवेन्द्रनगर पन्ना जिले के निवासी हैं।

लोगों के सूचना पर मैहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़ शवों को बाहर निकाला गया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार कटनी तरफ से आ रही कार क्रमांक MP35CA 5631 घुसड़ू नदी के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद सड़क से उतर 12 फीट नीचे गड्‌ढे में समा गई, हादसे में कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है।

मरने वालों में सुखबिधान सिंह, दामोदर सिंह, अरविंद सिंह निवासी सिमरी देवेंद्र नगर पन्ना आपस में चचेरे भाई थे। वहीं, शिवराज सिंह उनका भतीजा था। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी है। चारों कटनी में शादी समारोह में शामिल हो कर देवेंद्रनगर लौट रहे थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये