संविधान दिवस के अवसर पर एसडीएम ने दिलाई शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर एसडीएम ने दिलाई शपथ



सुंदरनगर : एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में संविधान दिवस पर कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।

एसडीएम  ने सभी कर्मचारियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में संविधान के प्रारूप को स्वीकार किया था। इसके निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर थे और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संविधान सम्मत उद्देशिका को अपने जीवन में उतारने और उसके अनुरूप कार्य करने का प्रयास करें। 

इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़