ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

 ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर


​ज्वाली नगर परिषद के अंतर्गत लब गांव के निवासी और सिद्धपुर गाड़ में वेटरनरी फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत विशाल कुमार का शव भाटी गांव के समीप एक खाई से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच से तो यह ऐसा लग रहा है की बाइक स्किट होने से ही यह दुर्घटना हुई है शुक्रवार को वह किसी बीमार पशु के इलाज के लिए गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव मोटरसाइकिल सहित खाई में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

​सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया गया है। इस अचानक और दुखद निधन से पूरे ज्वाली कस्बे और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित