मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 11.81 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 11.81 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित दो आरोपी गिरफ्तार जसूर राकेश शर्मा
पुलिस जिला नूरपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के तहत CIA Wing, पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने दिनांक 27.09.2026 को NH-154, बाबा दत्ता मल शोरूम, छतरोली के पास एक सैंट्रो कार से 11.81 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 27.09.2026 को CIA पुलिस जिला नूरपुर की टीम गश्त पर थी। इस दौरान लगभग 03:25 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि सैंट्रो कार नंबर HP-21A-3525 में दो व्यक्ति हैरोइन/चिट्टा लेकर छतरोली में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों सहित मौके पर पहुंची।
लगभग 04:04 बजे बाबा दत्ता मल शोरूम, छतरोली के सामने उक्त वाहन को चेक किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान अंकुश के बैठने वाली सीट के अंदर छिपाकर रखा काले रंग का पॉलीथिन लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें हल्के भूरे रंग का पदार्थ पाया गया। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ के हैरोइन/चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत मिले तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 11.81 ग्राम पाई गई। बरामद मादक पदार्थ एवं वाहन को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
आरोपियों का विवरण:-
1. संदीप कुमार उर्फ सैंडी पुत्र स्वर्गीय श्री राज कुमार, निवासी गांव बासा, डाकघर एवं तहसील नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा, उम्र 36 वर्ष।
2. अंकुश पुत्र स्वर्गीय श्री शेर सिंह, निवासी वीपीओ एवं तहसील नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा, उम्र 32 वर्ष।
कानूनी कार्रवाई:-
मामले में FIR No. 245/2026 दिनांक 27.09.2026, धारा 21, 29 ND&PS Act, 1985 के तहत पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी है।
बरामदगी:- 11.81 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) एवं सैंट्रो कार नंबर HP-21A-35

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें