संदेश

सुजानपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रभात फेरी 21 से 26 फरवरी तक निकाली जाएगी

चित्र
महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रभात फेरी 21 से 26 फरवरी तक निकाली जाएगी सुजानपुर(शर्मा):-    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा सुजानपुर की तरफ से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली जाएगी ।  इस संबंधी जानकारी देते हुए  केंद्र संचालिका  गीता बहन ने बताया कि सुजानपुर के ब्रह्माकुमारी  शिव दर्शन आर्ट गैलरी से भगवान शिव का सन्देश तथा आत्म ज्योति जगाने के लिए 21  फरवरी से 26 फरवरी तक रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी ।  सभी भाई-बहने इसमें भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाये। इस मौके परबहुना कुमारी गीता, जीवन, अनीता संतोष, जगजीत शर्मा, पूनम, केवल, माधव , शालू आदि शामिल रहे।

जम्मू हाइवे रोड सुजानपुर में 30 चलान काटे गए

चित्र
जम्मू हाइवे रोड सुजानपुर में 30 चलान काटे गए                            सुजानपुर(पंजाब):- एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों पठानकोट के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज ब्रह्मदत्त के द्वारा जम्मू हाईवे रोड सुजानपुर में नाका लगाया गया जिसमें जम्मू कश्मीर से आने वाले वाहनों के 30 चालान काटें गए। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने वाले लोगों चालान काटे जा रहे हैं। यह महिम  लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर एएसआई कुलबीर राज, एएसआई विजय कुमार,   मदन लाल, अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का कार्य शुरू

चित्र
गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का कार्य शुरू सुजानपुर:-   आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठक्कर अमित सिंह मंटू द्वारा हलका सुजानपुर के धार ब्लाक के गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं जिसके तहत सुजानपुर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।  इस मौके पर सरपंच पोला, विकर सिंह, संदीप शर्मा, जसवीर सिंह, पवन आदि उपस्थित रहे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन

चित्र
पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक हवन, यज्ञ और भंडारे का आयोजन  सुजानपुर:-  गुरु भीम सिंह हिदकुश वेलफेयर सोसाईटी गदरालाहडी मोड़  सुजानपुर के चेयरमैन गुरदत शर्मा एवं इलाका निवासियों के सहयोग से पंचमुखी हनुमान मंदिर गदरा लाहडी में वार्षिक बसंत पंचमी के उपलक्ष पर 2 फरवरी से भजन संध्या, 3 फरवरी रामायण पाठ,  रामायण भोग व वार्षिक लंगर भंडारे  में   पंडित साहुल शर्मा, पंडित मिंटू शर्मा  ने मंत्र द्वारा हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन गुरदत शर्मा ने बताया कि हवन करने से वातावरण में शुद्धता आती है, और इससे पर्यावरण अच्छा होता है।3 इस अवसर पर सरपंच संसार चंद,अज्जू ठाकुर, विक्की ठाकुर, पाला, कंचन शर्मा, नरेश शर्मा, रोहित शर्मा, महेश शर्मा, बुई लाल भगत, सनी शर्मा, सिकंदर, ठाकुर मोंटी, बब्बू ठाकुर, शिबा, मदनलाल,दिनेश कुमार, गौरव शर्मा, राजन कुमार, प्रभ दयाल, कौशल किशोर, दिनेश कुमार, भरत भूषण, यश ठाकुर, शम्मी,चमन लाल, अजय ठाकुर, विक्की ,राजिंदर मन्हास , मोनू बाबा ,रोहित शर्मा, मिंटू कुमार, नरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। ...

बसंत पंचमी पर चीनी डोर का प्रयोग ना करें युवा

चित्र
बसंत पंचमी पर चीनी डोर का प्रयोग ना करें युवा सुजानपुर (शर्मा):-   लायंस क्लब मेन एक्टिव  सुजानपुर  की बैठक सुजानपुर में रीजन चेयरमैन सुरेश महाजन राजू की अध्यक्षता में हुई । इस मौके पर रीजन चेयरमैन सुरेश महाजन राजू ने कहा कि 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि इस त्यौहार पर लोग पतंग बाजी कर करें अपनी खुशियां मनाते हैं।  उन्होंने कहा कि लोग बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे उत्साह से मनाएं। लेकिन युवा पीढ़ी गट्टू चाइनीस  डोर का  प्रयोग ना करें क्योंकि चाइनीस डोर सेहत के लिए पूरी तरह से नुकसान दे है। इसके प्रयोग से जहां उंगलियों चोटिल हो सकती हैं वही बेजुबान पंछी इसकी चपेट में आने से घायल हो जाते हैं। कई बार बिजली की तारों के संपर्क में आने से डोर में करंट आ जाता है वहीं कई लोग इस डोर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो चुके हैं ।  उन्होंने कहा कि लोग पतंगबाजी करते समय लोकल डोर का प्रयोग करें जो कि सेहत के लिए सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि खुद भी गट्टू डोर से दूर रहें तथा दूसरों को भी से दूर रहने के लिए प्रेरित करें ।...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: