अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल की उपलब्धियों पर विधायक मलेंद्र राजन ने दी बधाई

 अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल की उपलब्धियों पर विधायक मलेंद्र राजन ने दी बधाई


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल की खेल उपलब्धियों और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन से क्षेत्र का मान बढ़ा है। विधायक मलेंद्र राजन ने आज शबनम जस्सल के घर जाकर उनसे मुलाकात की तथा उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें और उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि शबनम जस्सल ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं तथा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब की ओर से नौ बार खेल चुकी हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।मलेंद्र राजन ने कहा कि शबनम का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।विधायक ने शबनम जस्सल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी उपलब्धियों से इंदौरा क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी। उन्होंने शबनम एवं उनके परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।इस दौरान विधायक के साथ तोकी पंचायत के पूर्व उपप्रधान रणजीत पठानिया व रजत उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार