कल तल माता मंदिर मनेई में कल विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा

 कल तल माता मंदिर मनेई में कल विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा


मंदिर कमेटी के प्रधान कैप्टन प्रेम चंद ने क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपील, समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार करवाएंगे फ्री बस सेवा उपलब्ध।


शाहपुर। जनक पटियाल /


मनेई/भरुपलाहड़। जय माता तल के जयकारों के बीच कल तल माता मंदिर मनेई में कल विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर कमेटी के प्रधान कैप्टन प्रेम चंद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कैप्टन प्रेम चंद ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा। हवन के उपरांत भजन-कीर्तन के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय कुमार की ओर से इस वर्ष भी निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को मंदिर तक पहुंचने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने में सुविधा मिलेगी।

यह बस सेवा भरुपलाहड़, वटवल्ला, गुब्बर, लपियाणा, सीहोगा, डिब्बर, पंधू, मौवा, भंदरेला और मनेई सहित संबंधित गांवों के श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपी

मंदिर कमेटी के प्रधान कैप्टन प्रेम चंद ने मनेई, भरुपलाहड़, गुब्बर, डिब्बर, झझरोली, वटवल्ला, सीहोगा, पंधू और आसपास के गांवों के लोगों से धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे में शामिल होने की अपील की। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाने की पहल को धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

जय माता तल! माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल