क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र की बहाली को लेकर संघर्ष जारी, क्रमिक भूख हड़ताल 45वें दिन

 क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र की बहाली को लेकर संघर्ष जारी, क्रमिक भूख हड़ताल 45वें दिन


अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर, 3 अक्तूबर। जोगिंदर नगर के हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना रद्द कर इसे जोगिंदर नगर में ही बहाल करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को 45वें दिन में पहुंच गई।

भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढ़ाते हुए रोपड़ी-कलेहड़ू पंचायत के रविंदर बल्याणी, नागेश कुमार, मनु तथा जोगिंदर नगर के राज कुमार ने मोर्चा संभाला। संघर्ष समिति के महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर ने पिछली टीम को रिलीव कर नई टीम के धरने पर बैठने की घोषणा की।

संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर और सचिव कर्म चंद ने कहा कि संस्थान की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर में संस्थान के लिए जमीन, अनुकूल जलवायु और आवश्यक आधारभूत ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद इसे दूसरे जिले में स्थानांतरित करना क्षेत्रवासियों के साथ भेदभावपूर्ण निर्णय है। उन्होंने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार कर संस्थान को जोगिंदर नगर में बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय से जल्द बातचीत का न्यौता मिलेगा। उन्होंने कहा कि समिति का प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय के समक्ष संस्थान को जोगिंदर नगर में बनाए रखने की पुरजोर पैरवी करेगा।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रवि कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रेम, अर्जुन, सुभाष चंद, लक्की, श्याम सिंह, सोहन सिंह, जय करण, रमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त