इन राशियों के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, रोजगार में होगी तरक्की, जानें आज का राशिफल

इन राशियों के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, रोजगार में होगी तरक्की, जानें आज का राशिफल 

मेष राशि

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी, दोस्तों और यारों के साथ मौज-मस्ती होगी। लेकिन धन की स्थिति बढ़ेगी तो उसे स्टोर करिए, अभी निवेश मत करिएगा। कौटुंबिक संख्या बढ़ रही है तो जुबान पर काबू रखिएगा, नहीं तो यह दोनों ही सारे वातावरण को खराब कर देंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। 

वृष राशि

बहुत अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी, लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक-ठाक है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी जीवन में उपलब्धता भी होगी। इसलिए यह एक सुखकारी समय कहा जाएगा।  

मिथुन राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि अच्छे खर्च ही होंगे ये। प्रेम और संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए बड़ा अच्छा समय है, स्टडी के लिए बहुत अच्छा समय है। 

कर्क राशि

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। बड़ा ही शुभ समय आपका चल रहा है। चाहे वो प्रेम की स्थिति हो, भाग्य की स्थिति हो, आर्थिक स्थिति हो, यात्रा की स्थिति हो, बहुत एन्जॉयिंग समय कहा जाएगा यह। 

सिंह राशि

बड़े अजीब सिचुएशन से गुजर रहे हैं इन दिनों आप। बहुत बेचैनी है। स्थिरता नहीं आ रही है जीवन में। स्वास्थ्य तो बेहतर है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम को लेकर, संतान को लेकर के दुविधा की स्थिति में बने हुए हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है। कोर्ट-कचहरी में विजय भी मिल रहा है, लेकिन मन का क्या करें, उस पर ध्यान रखिए। 

कन्या राशि

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा भी करने का अवसर मिलेगा। आय की स्थिति आपकी अच्छी है, प्रेम-संतान भी अच्छा है। शुभ समय कहा जाएगा। 

तुला राशि

ओवरऑल तो बहुत अच्छी स्थिति है, लेकिन आज का दिन ठीक नहीं है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा।  

वृश्चिक राशि

जीवन आनंदमय गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, भाग्य भी साथ देगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। 

धनु राशि

विरोधी थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन नतमस्तक होंगे, कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। 

मकर राशि

स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा और भावुकता बस प्रेम में तू-तू-में-में के संकेत हैं। 

कुंभ राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। 

मीन राशि

स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, पराक्रम रंग लाएगा। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड