लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन
लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन
बिना कोचिंग के प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में हासिल किया प्रवेश
सरकाघाट : अजय सूर्या /
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रसिद्ध लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल, सरकाघाट के मेधावी छात्र अंकित परमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अंकित ने बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में चयनित होकर एएचसी हमीरपुर कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है। खास बात यह है कि अंकित ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है
अंकित ने नर्सरी से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल से ही पूरी की है। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आया है।
अंकित की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना ठाकुर एवं चेयरमैन कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक परिणामों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अंकित की सफलता इसी प्रयास का प्रमाण है। विद्यालय परिवार को अंकित की उपलब्धि पर गर्व है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें