संदेश

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबले पानी के उपयोग की सलाह – डॉ. संजय गुप्ता

चित्र
  जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबले पानी के उपयोग की सलाह – डॉ. संजय गुप्ता पधर खण्ड चिकित्सा अधिकारी पधर डॉ. संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जलजनित रोगों से बचाव के लिए केवल उबले हुए और स्वच्छ पानी का ही सेवन करें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में जल स्रोतों के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे डायरिया, टाइफाइड, हैजा और पीलिया जैसे रोग तेजी से फैलने की संभावनाएं रहती हैं।  डॉ० संजय गुप्ता ने बताया कि जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें व फलों और सब्जियां को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धोएं और खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पधर खंड के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य विभाग के सभी संस्थान इस समय अलर्ट मोड पर हैं और स्वास्थ्य खंड पधर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां और उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे...

आज भी ये वे पंचायतें हैं जहां पशु ओर मनुष्य एक ही स्त्रोत का जल पीते हैं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  आज भी ये वे पंचायतें हैं जहां पशु ओर मनुष्य एक ही स्त्रोत का जल पीते हैं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  पहले प्रदेश सरकार के इस महकमे को आई पी एच विभाग के नाम से जाना जाता था । अव केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस विभाग को जल जीवन मिशन अर्थात जल शक्ति विभाग का नाम दिया गया है। परिणामस्वरूप जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नायक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रधानमंत्री ग्रांम सड़क योजना तमाम भारतवर्ष के गाँव गाँव में सबसे लोकप्रिय सिद्ध हुई , उसी तरह भारत वर्ष के सबसे लोकप्रिय प्रधानमन्त्रियों में से एक श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत भारतवर्ष के हर घर में नल अति लोकप्रिय सिद्ध हो रही है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि आज से ठीक 12 वर्ष पूर्व 6 मार्च 2012 को तत्कालीन प्रदेश के मुख्यमन्त्री प्रो प्रेम कुमार धूमल , सिंचाई एवं जन स्वास्थ मन्त्री ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि व बतौर विधायक उन्होंने पेयजल योजना दरंग ,धोरन , घनेटा के संवर्धन की आधा...

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मैनुअल स्केवेंजर अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की ।

चित्र
  उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मैनुअल स्केवेंजर अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की । बैठक में अवगत करवाया गया कि सफ़ाई कर्मचारियों को दिए जा रहे अवकाश, न्यूनतम वेतन, इपीएफ आदि की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने श्रम अधिकारी को समय समय पर श्रमकारों के मामलों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सफाई कर्मचारियों का साल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाना सुनिश्चित बनाये। उन्होंने इस बारे में सारणी तैयार करने करने के निर्देश दिए तथा इन कैंपों में इपीएफ आदि की जानकारी देने के साथ साथ समय समय पर स्वच्छता किट प्रदान करने के भी निर्देश दिए ।  बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने किया।  बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पश्चात उपायुक्त ने मैनुअल स्केवेंजर अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की।

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

चित्र
  राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की डिग्रीधारकों की समाज, राष्ट्र व राज्य के प्रति अहम् भूमिका: राज्यपाल भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई और संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सातवें दीक्षांत समारोह में बतौर अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को प्रदेशवासियों की ओर से हिमाचल पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह वह यादगार क्षण है, जो भविष्य में और प्रगति करने के लिए इस उच्च संस्थान के विशेष योगदान का स्मरण करवाता है। यह क्षण सृजनात्मकता, ज्ञान व आजीवन शिक्षा प्राप्ति की सतत् आकांक्षा की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए आज आत्म-मन्थन का दिन भी है। वे अपनी अभी तक की चुनौतियों और उपलब्धियों पर दृष्टि डालें और विचार करें कि य...

कांग्रेस पार्टी के गुटों ने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे : जयराम

चित्र
  कांग्रेस पार्टी के गुटों ने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे : जयराम राज्यसभा चावन के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं महिला सम्मान निधि योजना का बजट में उल्लेख नही, कांग्रेस की मंशा साफ सम्मान निधि के अंतर्गत 2 माह की राशि महिलाओं के खाते में डालने वाला बयान, आचार संहिता का उलंघन ओल्ड पेंशन स्कीम का ना तब ना आज किया विरोध शिमला, भाजपा की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला, कांग्रेस की कल हुई प्रेस वार्ता के एक-एक प्रश्न का जवाब देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री के पास बहुत बड़े बहुमत के बाद भी वो नेताओं को साथ चलने में असफल रहे। इसके कई उदाहरण है, राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग गुट है जिन्होंने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे। आज कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में नेता नेतृत्व परिवर्तन चाहते है, पर लोकसभा चुनावों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। फिर भी ...

फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी

चित्र
फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी    धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई        फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम     धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल करवाएं ताकि प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर किसानों को मुआवजे के रूप में वित्तीय मदद मिल सके। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी डा निपुण जिंदल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कृषि विभाग तथा संबंधित बीमा कंपनियों के प्रधिनिधियों को फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसान स्वेच्छा के साथ फसल बीमा योजना के साथ जुड़कर लाभ उठा सकें। मक्की धान की 15 जुलाई, टमाटर के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि   मक्की तथा धान की फसल का बीमा के लिए 15 जुलाई 202...

Jawali में ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर डाली गई कोलतार,विभागीय कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान

चित्र
  Jawali  में ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर डाली गई कोलतार,विभागीय कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान जवाली: उपमंडल जवाली के अधीन राजा का तालाब-लब-कैहरियां मार्ग पर लोक निर्माण विभाग जवाली के कार्यालय के बाहर कोलतार डालने का कार्य सवालों में घिर गया है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी पर ही कोलतार डाल दी गई जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग जाता है। उक्त मार्ग का यह हिस्सा पिछले करीबन छह माह से काफी खस्ताहालत था जिस पर गड्ढे ही गड्ढे पड़ चुके थे तथा इसको दुरुस्त नहीं किया जा रहा था। अब ठेकेदार ने इस पर कोलतार डालने का कार्य शुरू किया तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली लेकिन बिना साफ-सफाई किए मिट्टी पर ही कोलतार डाल देने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए। इस कार्य को लेकर लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस कार्य की देखरेख के लिए कोई भी विभागीय कर्मी नहीं दिखा। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार से मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए।...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: