नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार – 6.50 ग्राम चिट्टा सहित पठानकोट पंजाब प्रांत के दो युवक गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार – 6.50 ग्राम चिट्टा सहित पठानकोट पंजाब प्रांत के दो युवक गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार – 6.50 ग्राम चिट्टा सहित पठानकोट पंजाब प्रांत के दो युवक गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत चक्की पुल कण्डवाल के समीप नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल न0 PB35AQ-1068 की तलाशी के दौरान 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस जिला अतिरिक्त अतिरिक्त अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने देते हुए बताया कि

इस मामलें में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम वंश S/O संजीव कुमार R/O मोहल्ला अचारजियां, वार्ड नं. 03, सिविल अस्पताल के पास, पठानकोट (पंजाब)और दूसरा सर्वजीत सिंह S/O कुलजीत सिंह R/O मोहल्ला आनंदपुर, राड़ा फिरनी कॉलोनी, पठानकोट (पंजाब) निवासी है l आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग अधीन धारा 21, 25, 29 एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कोई टिप्पणी नहीं