पंचायत पुनर्गठन पर भांदल व संघणी के ग्रामीणों की आपत्ति, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन - Smachar

Header Ads

Breaking News

पंचायत पुनर्गठन पर भांदल व संघणी के ग्रामीणों की आपत्ति, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन

 पंचायत पुनर्गठन पर भांदल व संघणी के ग्रामीणों की आपत्ति, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को सौंपा ज्ञापन


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच चम्बा जिला के भांदल और संघणी क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि हालिया अधिसूचना में मुहालों का मिलान भौगोलिक स्थिति के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे भविष्य में प्रशासनिक और व्यावहारिक दिक्कतें आ सकती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जारी की गई अधिसूचना में कई गांवों को एक पंचायत से दूसरी पंचायत में गलत तरीके से दर्शाया गया है। भांदल पंचायत के कुछ गांव अनजाने में संघणी पंचायत के अंतर्गत दिखा दिए गए हैं। इसी प्रकार, संघणी पंचायत के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण मुहाल भांदल क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। लिहाजा, भौगोलिक क्षेत्रफल और जनता की सुविधा को देखते हुए इन सूचियों में संशोधन किया जाना अनिवार्य है। ग्रामीणों ने भांदल पंचायत के लिए 12 प्रमुख मुहालों और संघणी पंचायत के पुनर्गठन हेतु 29 मुहालों की सूची सौंपी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस त्रुटि को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि पंचायत कार्यों में कोई बाधा न आए। इस मौके पर वीर सिंह, विजय सिंह, विपन कुमार, सुनील कुमार, और रतन चंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं