भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में पेंशन मुद्दों पर चर्चा - Smachar

Header Ads

Breaking News

भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में पेंशन मुद्दों पर चर्चा

 भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में पेंशन मुद्दों पर चर्चा


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय स्थित इरावती होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान पेंशन से संबंधित ज्वलंत विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों को विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की वर्तमान स्थिति और कानूनी प्रगतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पेंशनभोगी अब सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सदस्यों ने कहा कि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। भविष्य में इन गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में जनक राज शर्मा, ध्रुव कुमार शर्मा, केवल, मंजीत जसरोटिया, सुरजीत कुमार, प्रवीण वर्मा सहित 15 प्रमुख सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं