जयसिंहपुर में उच्च व स्कूली शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय, एमओयू पर हस्ताक्षर - Smachar

Header Ads

Breaking News

जयसिंहपुर में उच्च व स्कूली शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय, एमओयू पर हस्ताक्षर

जयसिंहपुर में उच्च व स्कूली शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय, एमओयू पर हस्ताक्षर


कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर एवं दो निकटवर्ती विद्यालयों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दग़ोह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

जयसिंहपुर क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जयसिंहपुर महाविद्यालय और विद्यालयों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

दग़ोह विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना रानी की ओर से अंजना कुमारी और संघोल विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि डोगरा की ओर से  नीना देवी को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया। 

इस एमओयू के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक सहयोग, मार्गदर्शन, शैक्षणिक गतिविधियों का संयुक्त आयोजन, करियर काउंसलिंग, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय संसाधनों का साझा उपयोग तथा शिक्षकों के बीच अकादमिक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र  ने कहा कि यह समझौता स्कूली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होगा तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। वहीं विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य ने अगले सप्ताह में इन विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों जैसे अप्पर लंबागांव, लोअर लंबागांव, जयसिंहपुर, हारसीपत्तन, टंंबर, सरीमोलग, संधोल में भी महाविद्यालय से विभिन्न टीमों का गठन कर दौरा किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास एवं भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन किया जाएगा। 

 


कोई टिप्पणी नहीं