फतेहपुर में विधुत विभाग के कर्मचारियों, पेंशनर्ज व आम जनता ने खोला बोर्ड प्रबंधन व सरकार के खिलाफ मोर्चा,
फतेहपुर में विधुत विभाग के कर्मचारियों, पेंशनर्ज व आम जनता ने खोला बोर्ड प्रबंधन व सरकार के खिलाफ मोर्चा,
निजीकरण व स्मार्ट मीटर के बिरोध में हुए एकजुट
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
गुरुवार को विधुत बिभाग मंडल कार्यलय फतेहपुर के परिसर में विधुत बिभाग के कर्मचारियों, पेंशनर्ज व आम लोगों ने एक घंटे के लिए धरना -प्रदर्शन कर बोर्ड प्रबंधन व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
इसी विषय पर जानकारी देते हुए विधुत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम इकाई फतेहपुर मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर व महासचिव कुलजीवन डोगरा ने बताया बिधुत बोर्ड व सरकार बिधुत बिभाग का निजीकरण करने जा रही है जोकि उन्हें कतई मंजूर नहीं है.
बताया इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी आउटसोर्स पर रखे कर्मचारी रेगुलर नहीं हो पाए हैं.
वहीं अब सरकार निजीकरण करने जा रही है जिससे बेरोजगारी और बढ़ेगी.
कहा केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी फंड रोके जाने पर प्रदेश सरकार ने सीधा -सीधा कह दिया है कि अब बिजली बोर्ड का निजीकरण किया जाएगा.
जिसका हम पुरजोर बिरोध करते हैं.
वहीं स्मार् ट मीटर भी आम जनता की जेब पर ढाका डालेंगे.
कहा जैसे मोबाईल रिचार्ज करते हैं.
बैसे ही स्मार्ट मीटर को रिचार्ज किया जाएगा.
वहीं रिचार्ज खत्म होने पर उपभोक्ताओं का बिधुत कुनैक्शन खुद व खुद कट जाएगा.
जिस कारण उपभोक्ता को कुनैक्शन चालू करवाने के लिए 250 रु जुर्माना जमा करवाना पड़ेगा.
कहा हिमाचल के ज्यादातर उपभोक्ताओ को उक्त ऑनलाइन कार्यप्रणाली से काफ़ी नुक्सान उठाना पड़ सकता है.
जोकि न तो उपभोक्ता हित में है और न ही प्रदेश के हित में.
इस मौक़े पर बीडीसी चेयरपरसन निशा शर्मा सहित दर्जनों की तादाद में उपस्थिति रही.


कोई टिप्पणी नहीं