आर्य समाज नूरपुर में आज स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती मनाई गई
आर्य समाज नूरपुर में आज स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती मनाई गई
नूरपुर : विनय महाजन /
आर्य समाज नूरपुर में आज स्वामी दयानंद सरस्वती जी (आर्य समाज के संस्थापक) जन्मदिन आर्य समाज परंपरा के अनुसार हवन के माध्यम से मनाया गया। स्वामी जी के जीवन पर अनूप शास्त्री तथा प्रवीण महाजन महामंत्री आर्य समाज नूरपुर ने विस्तार से उपस्थित धर्म प्रेमियों को अवगत कराया गयाl इस अवसर पर आर्य समाज की सिलाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जन्मदिन पर बहुत सुंदर भजन प्रस्तुत किया।आज के मुख्य यजमान मनीषा शर्मा व राजेंद्र शर्मा थे। 11 फरवरी को मनीषा का जन्म हुआ था और उनके जन्मदिन पर विशेष आहुतियां दी गई। सभी ऋषि प्रसाद का आनंद उठाया। यह जानकारी एक प्रेस नोट में आर्य समाज प्रधान सी पी नूरपुर द्वारा दी गई l


कोई टिप्पणी नहीं