राष्ट्रीय उच्च मार्ग कंडवाल से जसूर के बीच सड़कों पर ब्लैक स्पॉट हादसों का न्योता दे रहे हैं - Smachar

Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय उच्च मार्ग कंडवाल से जसूर के बीच सड़कों पर ब्लैक स्पॉट हादसों का न्योता दे रहे हैं

 राष्ट्रीय उच्च मार्ग कंडवाल से जसूर के बीच सड़कों पर ब्लैक स्पॉट हादसों का न्योता दे रहे हैं 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कंडवाल और जसूर के बीच जगह-जगह पर सड़क मे मौजूदा ब्लैक स्पॉट का हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के वाहनों का स्वागत करते हैंl फोरलेन कम्पनी की लापरवाही की चरम सीमा से वाहन चालक परेशान अव नजर आने लगे है l वाहन चालकों द्वारा बार-बार चताने के वाद भी कंपनी द्वारा ब्लैक स्पॉटों का ठीक ना किया जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय है lकाफ़ी समय से एन एच पर पर व्याप्त खतरनाक ब्लैक स्पॉट प्रतिदिन हजारों वाहन धारको के लिये जटिल समस्या वनी हुई है l राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडवाल मे प्रवेश करते ही सड़क के प्रवेश निकासी मार्ग पर उबड खावड़ सड़क बाहर से आने वाले पर्यटकों तथा 6 जिलों को जाने वाले वाहनों का भद्दा स्वागत करती हैl बाकी सड़क जोकि मंडी तक जाती है उसकी बात छोड़िएl कंडवाल से जसूर तक के छोटे से भाग मे ही सड़क मे ही दर्जनो ब्लैक स्पॉट वाहन धारकों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं अक्सर दुर्घटना के कारण बने हैंl यह सड़क लगभग यद्यपि 80% फोरलेन बन चुकी है लेकिन कई स्थानों पर सिंगल लेन ही वर्तमान में चलाई जा रही हैl कंडवाल से जसूर तक सड़क के इस भाग पर रात दिन यातायात का अत्यधिक दबाव है लेकिन इस क्षेत्र में सारी सड़क पर कदम कदम पर ब्लैक स्पॉट व्याप्त है l जसूर से सटे छतरौली वाला के पुल का काम कई वर्षों से अधूरा होने के कारण यातायात एक संकरे व कच्चे काज वें ही होकर गुजरा जा रहा है l कच्चा भाग खतरनाक ढंग से नीचे अक्सर धस जाता है तथा मोके पर हादसों का न्योता दे रहा है l इन ब्लैक स्पोर्ट्स के बारे में सड़क प्राधिकरण के ध्यान में बार-बार लाया जाता है लेकिन फिर भी उन्हें ठीक नहीं करके यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गुजरने वालो को परेशान होने के लिए छोड़ दिया जाता हैl क्षेत्र वासियों का कहना है कि क्या सरकार का काम सिर्फ राजस्व इकट्ठा करना है lक्षेत्र वासियों का कहना है कि अभी तक फोरलेन कंपनी ने इस क्षेत्र में सिर्फ आश्वासन दिया है इस मामले में जबकि धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं की गई इस मामले मे जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क पर इस प्रकार के ब्लॉक स्पॉट का होना न सिर्फ खतरनाक स्थिती है बल्कि किसी हादसे को निमंत्रण देना हैl पुलिस विभाग जनहित में इस मामले में संज्ञान लेने के लिए संबंधित विभाग से बात करेगा

कोई टिप्पणी नहीं