जसूर में लगाए जाएंगे कैमरे और भीख मांगने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
जसूर में लगाए जाएंगे कैमरे और भीख मांगने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के प्रमुख थोक कारोबारी व जंक्शन स्थल जसूर में पुलिस विभाग के द्वारा कैमरे लगाए का आखिरकार आश्वसन एक बैठक में दिया हैl यह बात जिला पुलिस नूरपुर एसएसपी कुलभूषण वर्मा द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो व पंचायत जसूर के प्रतिनिधियों के साथएक वैठक मे वार्तालाप करते हुए वताई l ऐसे कैमरो के लगाए जाने से जसूर क्षेत्र में दुर्घटनाओ व आपराधिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा l उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जसूर में दोनों खड्डो के किनारे रह रहे प्रवासी लोगों की पहचान का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है तथा बाकी बचा काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा l इस बैठक में व्यापार मंडल जसूर के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव महाजन उर्फ़ राजू तथा पंचायत सदस्य रवि नैयर द्वारा जसूर में प्रवासीय महिलाओं व बच्चों द्वारा बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर भीख मांगने का मामला भी वैठक मे काफ़ी गंभीरता से उठाया गया l उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त कार्यवाही पुलिस प्रशासन करेगाl इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान को इस संबंध में जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैंl वैठक मे जसूर में सफाई व्यवस्था की शौचनीय हालात पर खेद भी व्यक्त किया गया l कुलभूषण वर्मा ने कहा कि प्रत्येक कारोबारी अपने कूड़ा करकट के लिए डस्टबिन इत्यादि की व्यवस्था खुद करें तथा पॉलिथीन का प्रयोग न किया जाएl उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी को जसूर बाजार में रात्रि कालीन प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा जाएगाl बैठक में और भी काफी मुद्दों पर चर्चा की गईl


कोई टिप्पणी नहीं