संदेश

प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : पठानिया

चित्र
  मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : पठानिया  विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद     उपमुख्य सचेतक ने दुरगेला स्कूल के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित       शाहपुर : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ भी शुरू की है। इस योजना के लिए 53.21 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। 15,181 स्कूलों में ‘बाल पौष्टिक आहार योजना’ शुरू की गई है जिससे 5.34 लाख बच्चों को अंडे, फल जैसे अतिरिक्त पोषण का लाभ मिला सोमवार को शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा दुरगेला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान का वार्षिक समारोह अपने आप में विशेष स्थान रखता है ।  इस वार्षिक समारोह में जहाँ विभिन्न मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाता है वहीं पर स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जान...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

चित्र
तिंदवारी थाना कस्बा के रामनगर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता जगराम बांदा में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक (25) कस्बे के मकान में था और अविवाहित था। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह रेलवे में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह एक निमंत्रण में बांदा चले गए थे। सुबह जब घर लौटे तो देखा कि बेटा पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका हुआ है। पिता बेटे की मौत का कारण नहीं बता पाए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

चित्र
  डंके की चोट पर कहता हूं - पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है ऊना, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर ससदिय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 5 चरण का मतदान पूरा हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। 5 चरण में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं, अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है। उन्होंने कहा की हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं। हमारे विधानसभा उप-चुनाव के उम्मीदवारों को भी जीता दीजिए यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। अगर आप दीया लेकर भी ढूंढोगे, तो भी अनुराग ठाकुर जैसा सांसद नहीं मिलेगा। इन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की चिंता की, बल्कि भाजपा औ...

113 वर्षीय यशोदा ने बनूरी में किया मतदान

चित्र
  113 वर्षीय यशोदा ने बनूरी में किया मतदान पालमपुर, - एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नेत्रा मेती ने बताया कि 19- पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष अधिक आयु के 9 मतदाता हैं।       भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत  दिव्यांगजनों और 85 वर्ष आयु से ऊपर के मतदाताओं को घर से बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पोलिंग पार्टी ने मतदान केंद्र 56-बनूरी-1 के मतेहड़ गांव की सर्वाधिक 113 वर्षीय आयु की महिला बुजुर्ग यशोदा ने घर द्वार मतदान करवाया गया है।         इसके अतिरिक्त 7 शतायु मतदाताओं ने भी मतदान किया। इसमें मतदान केंद्र आईमा-2  की केसरी देवी, जिया मतदान केंद्र की नखरो देवी, सुकेडी मतदान केंद्र की भुकारी  देवी, गोरठ की रतनी देवी, बंड विहार की सैना देवी, होलसु की प्रकाशो देवी और  मतदान केंद्र ननाहर की साहनी देवी शामिल हैं।         पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में 519 दिव्यांग तथा 85 वर्ष की आयु वाले ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: